कूटनीति में घुली बिहार की मिठास! PM मोदी ने स्लोवाकिया के स्पीकर को गिफ्ट किया ठेकुआ, छठ पूजा का प्रसाद अब ग्लोबल

होमताजा खबरदेश
कूटनीति में घुली मिठास! PM मोदी ने स्लोवाकिया के स्पीकर को गिफ्ट किया ठेकुआ
Last Updated:June 19, 2026, 17:17 IST
पीएम मोदी द्वारा स्लोवाकिया के स्पीकर को ठेकुआ भेंट करना केवल एक उपहार नहीं, बल्कि भारत की लोक संस्कृति और क्षेत्रीय खानपान को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाने की एक अनूठी पहल के रूप में देखा जा रहा है. इस उपहार के जरिए बिहार और झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है.ठेकुआ को विशेष रूप से छठ पूजा के दौरान बनाया जाता है.
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी स्लोवाकिया यात्रा के दौरान वहां के संसद अध्यक्ष (स्पीकर) रिचर्ड राशी को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा एक खास उपहार भेंट किया. पीएम मोदी ने उन्हें ठेकुआ उपहार स्वरूप दिया, जो बिहार और झारखंड का बेहद लोकप्रिय पारंपरिक मिष्ठान है. ठेकुआ सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि भारतीय लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक माना जाता है. गेहूं के आटे, गुड़ या चीनी, सौंफ और घी से तैयार होने वाला यह स्वादिष्ट व्यंजन विशेष रूप से छठ पूजा के दौरान बनाया जाता है. इसकी खासियत यह है कि यह लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और घर के बने पारंपरिक स्वाद को संजोए रखता है.
About the AuthorRakesh Ranjan Kumar
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



