कौन हैं भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर इरा एरी, जिनकी खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस, बन गई हैं सोशल मीडिया की नई क्रश

Last Updated:June 20, 2026, 09:18 IST
Who is Ira Aery: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के बीच भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर इरा एरी को लेकर खूब बात हो रही है. हालांकि, ये चर्चा उनके क्रिकेट के लिए न होकर खूबसूरती को लेकर हो रही है. इरा एरी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए जूनियर क्रिकेट में दमदार खेल दिखाया है और माना जा रहा है कि उन्हें जल्द ही सीनियर टीम में खेलने का मौका मिल सकता है.
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम खिताब की प्रबल दावेदारों में से एक है. टीम ने टूर्नामेंट में अपनी दमदार शुरुआत भी की है. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया की एक जूनियर क्रिकेटर अचानक सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं.
इस महिला क्रिकेटर का नाम है इरा एरी. इरा एरी भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं. 17 साल की इरा को अभी तक ऑस्ट्रेलिया की महिला सीनियर टीम में डेब्यू का मौका नहीं मिला है, लेकिन इसकी जल्द ही उम्मीद की जा रही है.
बता दें कि इरा इन दिनों अपने खेल से ज्यादा अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर इरा की कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. ऐसे में क्रिकेट फैंस भी यह जानना चाह रहे होंगे कि भारतीय मूल की यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कौन हैं.
Add as Preferred Source on Google
इरा का जन्म विक्टोरिया के हाइडेलबर्ग में हुआ. इरा राइट आर्म मीडियम पेसर और बैटर हैं. इरा ने छोटी उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. इरा को ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई महिला क्रिकेटर कहा जा रहा है. जूनियर टीम में दमदार प्रदर्शन के कारण अब सीनियर टीम में उनके डेब्यू की बात चल रही है.
इरा के प्रदर्शन की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच हाल ही में हुई अंडर-19 ट्राई-सीरीज में वह अपनी गेंदबाजी को लेकर चर्चा में रही थीं. वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी बनीं थीं. सीरीज में इरा ने कुल 13 विकेट लिए थे. उनकी काबिलियत और लगातार अच्छी बॉलिंग ने सिलेक्टर्स को बहुत प्रभावित किया है.
गेंदबाजी के साथ-साथ इरा सोशल मीडिया क्रश बन गई हैं. फैंस उनकी खूबसूरती, फिटनेस और खेलने के अनोखे अंदाज के दीवाने हो गए हैं. कुछ फैंस तो उनकी तुलना ऑस्ट्रेलियाई स्टार एलिस पेरी से भी कर रहे हैं. हालांकि, क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इरा अपने टैलेंट के दम पर अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं.



