Entertainment

पति हिमांशु मल्होत्रा से तलाक की अफवाहों पर तमतमाईं अमृता खानविलकर, कानूनी कदम उठाने की दी चेतावनी

Last Updated:August 10, 2026, 11:53 IST

एक्ट्रेस अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों के तलाक की अफवाहें छाई हुई हैं. इन चर्चाओं के बीच अमृता ने तलाक की अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी एक्शन की धमकी दी है. Amazon Prime DayTop Deals Insideपति हिमांशु मल्होत्रा से तलाक की अफवाहों पर तमतमाईं अमृता खानविलकरZoomअमृता खानविलकर ने तलाक की अफवाहों पर रिएक्ट किया.

नई दिल्ली. एक्ट्रेस अमृता खानविलकर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. बीते काफी समय से सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के तलाक की चर्चाएं हैं. कई पोर्टल में दावा किया गया कि अमृता खानविलकर शादी के 10 साल बाद पति हिमांशु मल्होत्रा से तलाक ले रही हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमृता काफी समय से पति हिमांशु से अलग रह रही हैं और दोनों जल्द ही कानूनी तौर पर अलग हो सकते हैं.

इमरान हाशमी संग काम कर चुकीं एक्ट्रेस अमृता खानविलकर ने अब ऐसी अफवाहों से तंग आकर कानूनी कदम उठाने की धमकी दी है. वो कहती हैं कि ऐसी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ वो लीगल एक्शन लेंगी. अमृता की ओर से उनकी लीगल टीम ने 10 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान जारी किया.

तलाक की अफवाहों पर भड़कीं अमृता खानविलकर

इस बयान में उन ऑनलाइन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को चेतावनी दी गई है, जहां की अमृता और हिमांशु की निजी जिंदगी से जुड़ी ऐसी जानकारियां साझा की जा रही हैं. उनकी टीम ने इन दावों को बेबुनियाद, मानहानिकारक और निजता का उल्लंघन करने वाला बताया है.

कानूनी कदम उठाने की दी चेतावनी

बयान में कहा गया कि अमृता खानविलकर अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार का सम्मान करती हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल किसी व्यक्ति के बारे में अफवाहें फैलाने या बिना पुष्टि के आरोप लगाने के लिए नहीं किया जा सकता है. एक्ट्रेस की टीम ने लीगल एक्शन की धमकी देते हुए साफ किया कि उनके बारे में गलत या भ्रामक जानकारी फैलाने, शेयर करने या प्रसारित करने वाले लोगों और संस्थाओं के खिलाफ उपलब्ध सबूतों के आधार पर कानूनी कदम उठाया जा सकता है.

एक्ट्रेस ने शेयर किया ऑफिशियल स्टेटमेंट

लीगल टीम ने यह भी बताया कि अमृता से संबंधित ऐसी सभी अफवाहों और खबरों पर नजर रखी जा रही है और उन्हें दस्तावेज के रूप में जमा किया जा रहा है. इसका मकसद जरूरत पड़ने पर आगे कानूनी कार्रवाई करना है.

मराठी इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस अमृता खानविलकर ने हिमांशु मल्होत्रा से शादी की है. दोनों की मुलाकात साल 2004 में हुई थी और 11 साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों साल 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे. अब सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की खबरें छाई हुई थीं.

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 10, 2026, 11:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj