Entertainment

‘स्क्रिप्टेड-बेहद घिनौना है’, IGL2 के पहले ही एपिसोड पर बवाल, समय रैना के एपस्टीन आइलैंड वाले जोक पर भड़के लोग

Last Updated:June 21, 2026, 10:00 IST

Samay Raina IGL2 Faces Backlash: समय रैना का ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ शुरू होते ही भारी विवाद में घिर गया है! शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के पहुंची थीं, जहां ‘एपस्टीन आइलैंड’ को लेकर एक ऐसा घटिया मजाक बनाया गया, जिससे सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. आखिर डोनाल्ड ट्रंप के गेटअप में कॉमेडियन ने क्या कहा? क्यों फैंस इस सीजन को स्क्रिप्टेड और नकली बता रहे हैं? जानिए इस बड़े बवाल की पूरी इनसाइड स्टोरी!
समय रैना के IGL2 शो पर मचा बवाल, एपस्टीन आइलैंड वाले जोक पर भड़के लोगZoom

नई दिल्ली: कॉमेडियन समय रैना का सबसे चर्चित और विवादित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ अपने दूसरे सीजन के साथ वापस आ चुका है. शो का पहला एपिसोड रिलीज होते ही चारों तरफ छा गया है, क्योंकि इसमें बॉलीवुड की सुपरस्टार आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी मच-अवेटीड स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए मेहमान बनकर पहुंचीं. जहां, समय ने हमेशा की तरह अपने तीखे और बेबाक अंदाज से आलिया भट्ट की फिल्मों और उनके पुराने बयानों का जमकर मजाक उड़ाया, जिस पर आलिया और शरवरी भी ठहाके लगाती नजर आईं.

लेकिन इस धमाकेदार शुरुआत के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ा बवाल शुरू हो गया है. शो में अमेरिकी बिजनेसमैन जेफ्री एपस्टीन के आइलैंड से जुड़े एक बेहद सेंसिटिव मुद्दे पर मजाक बनाया गया, जिसे देखकर फैंस भड़क गए हैं और लोग अब इसे बनावटी शो बता रहे हैं.

एपस्टीन आइलैंड वाले मजाक पर क्यों मचा बवाल

शो के दौरान एक कंटेस्टेंट ने जेफ्री एपस्टीन के आइलैंड को लेकर एक जोक सुनाया. जिसपर लोग भड़क गए. आपको बता दें कि जेफ्री एपस्टीन का नाम दुनिया के सबसे बड़े और गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में लिया जाता है. ऐसे सेंसिटिव टॉपिक पर शो के जजों और ऑडिएंस का हंसना सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया. लोग कह रहे हैं कि कॉमेडी के नाम पर इस तरह के गंभीर मुद्दों का मजाक उड़ाना बहुत ही गलत है. इसी वजह से इंटरनेट पर शो को लेकर काफी आलोचना हो रही है.

कौन से जोक पर भड़के लोग

दरअसल शो जबरदस्त हंसी-मजाक चल रहा था. इसी दौरान कॉमेडियन अविनाश अग्रवाल स्टेज पर आए और उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मिमिक्री की. इसी बीच मजाक करते हुए समय रैना ने उनसे तेल मांगा, तो ट्रंप के गेटअप में अविनाश ने जवाब दिया, “मेरे दोस्त आइलैंड पर आओ, वहां बहुत सारा तेल है.” यह सीधा इशारा जेफ्री एपस्टीन के उसी बदनाम आइलैंड की तरफ था. यह जोक दर्शकों को बिल्कुल भी हजम नहीं हुआ और सोशल मीडिया पर लोग आगबबूला हो गए. एक यूजर ने गुस्से में एक्स पर ट्विट कर लिखा, “समय रैना जैसे जोकर के लिए एपस्टीन आइलैंड एक मजाक है? जबकि उन्हें अच्छी तरह पता है कि उस आइलैंड पर बच्चों और महिलाओं के साथ कितनी क्रूरता हुई थी. ये सब इस जोक पर हंस रहे थे,घटिया लोग” वहीं दूसरे यूजर ने इसे बेहद घटिया और शर्मनाक बताया, जबकि एक और यूजर ने लिखा कि एपस्टीन आइलैंड पर बने जोक्स कभी भी मजेदार नहीं हो सकते, यह बेहद शर्मनाक और घिनौना है.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj