2027 में आएगा नया iPhone Air 2! कैमरा, बैटरी और लॉन्च टाइमलाइन की पूरी जानकारी आई सामने

ऐपल का पहला iPhone Air अभी एक साल भी पूरा नहीं कर पाया है, लेकिन उसके अगले मॉडल को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. नई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी दूसरी पीढ़ी के iPhone Air 2 पर काम कर रही है, जिसे स्प्रिंग 2027 में स्टैंडर्ड iPhone 18 के साथ लॉन्च किया जा सकता है.
सबसे खास बात यह है कि ऐपल इस बार उन दो बड़ी कमियों को दूर कर सकता है, जिनकी शिकायत पहले आईफोन एयर यूजर्स ने सबसे ज्यादा की थी – कैमरा और बैटरी लाइफ.
iPhone Air 2 में मिल सकता है डुअल कैमरा सेटअपमौजूदा iPhone Air में सिर्फ एक रियर कैमरा मिलता है. इसका डिजाइन भले ही काफी क्लीन और प्रीमियम दिखता हो, लेकिन कई यूजर्स को मल्टीपल कैमरा ऑप्शन की कमी महसूस हुई थी.
अब सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐपल नए iPhone Air 2 में अल्ट्रावाइड कैमरा जोड़ सकता है. यानी फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है. इससे यूजर्स आसानी से लैंडस्केप, ग्रुप फोटो और वाइड एंगल शॉट्स ले सकेंगे, बिना Pro मॉडल खरीदने की जरूरत के.
रिपोर्ट्स का दावा है कि ऐपल पहले ही डुअल कैमरा वाले कुछ प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर चुका है. हालांकि फोन का ओवरऑल डिजाइन पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है.
बैटरी लाइफ भी हो सकती है बेहतरऐपल इस बार बैटरी पर भी खास ध्यान दे सकता है. अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन की वजह से बड़े बैटरी पैक के लिए जगह कम होती है, जिससे पहले मॉडल की बैटरी को लेकर कुछ सवाल उठे थे.
लीक्स के मुताबिक आईफोन एयर 2 में या तो बड़ी बैटरी दी जा सकती है या फिर कंपनी बेहतर पावर एफिशिएंसी पर काम करेगी. इसके लिए फोन में नया A20 चिपसेट मिलने की संभावना है, जिसे नए मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर बनाया जा सकता है. इससे बैटरी बैकअप और पावर मैनेजमेंट पहले से बेहतर होने की उम्मीद है.
डिजाइन में नहीं होंगे बड़े बदलावअगर आपको मौजूदा iPhone Air का पतला और हल्का डिजाइन पसंद आया है, तो अच्छी खबर है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि ऐपल डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करेगा. कंपनी मौजूदा डिजाइन को और बेहतर बनाने पर फोकस कर रही है और पहले मॉडल की कमजोरियों को दूर करने की कोशिश करेगी.
iPhone Air सीरीज उन लोगों के लिए बनाई गई है जो Pro मॉडल जितनी कीमत खर्च किए बिना हल्का और प्रीमियम iPhone चाहते हैं.
कब होगा लॉन्च?रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone Air 2 इस बार ऐपल के पारंपरिक सितंबर लॉन्च इवेंट का हिस्सा नहीं होगा. कहा जा रहा है कि कंपनी iPhone लॉन्च को दो चरणों में बांट सकती है.
पहले चरण में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और ऐपल का पहला फोल्डेबल iPhone 2026 के आखिर में लॉन्च हो सकते हैं. वहीं स्टैंडर्ड iPhone 18 और iPhone Air 2 करीब छह महीने बाद, यानी स्प्रिंग 2027 में बाजार में दस्तक दे सकते हैं.
हालांकि ऐपल ने अभी तक इन रिपोर्ट्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए फिलहाल इन जानकारियों को लीक और अटकलों के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.



