कांग्रेस ने खोलने से शुरू किए पत्ते, मुकुंदगढ़ में जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

Jhunjhunu: राजस्थान के झुंझुनूं जिले की मुकुंदगढ़ नगरपालिका चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली बड़ी सूची जारी कर दी है. पार्टी ने 17 वार्डों के लिए आधिकारिक प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. इन नामों का ऐलान पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. राजकुमार शर्मा ने किया. प्रत्याशियों की सूची सामने आते ही मुकुंदगढ़ क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं.
प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए मेहनत करें. उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने क्षेत्र में अपनी चुनावी तैयारियों और प्रचार अभियान को गति दे दी है.
मुकुंदगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशियों की पूरी सूचीकांग्रेस द्वारा घोषित किए गए 17 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है:
वार्ड 1: राजकुमार चेजारा
वार्ड 3: हरीश पूंखिया
वार्ड 4: सुमित्रा सैनी
वार्ड 5: जुबेर खोखर
वार्ड 6: इकबाल कुरैशी
वार्ड 7: हाजरा बानो
वार्ड 10: आसिफ चौपदार
वार्ड 11: अशोक कुमार बेरवाल
वार्ड 12: मीना नायक
वार्ड 13: शहजाद चौपदार
वार्ड 14: आरिफ भाटी
वार्ड 15: सरोज (पत्नी प्रमोद पचलंगिया)
वार्ड 17: सरिता देवी
वार्ड 18: सत्यनारायण सैनी
वार्ड 19: शराफत तगाला
वार्ड 21: मोहम्मद यूनुस बिसायती
वार्ड 24: आनंद पंवार
प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद शहर के राजनीतिक गलियारों में चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है और सभी उम्मीदवार अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क में जुट गए हैं.



