पहले बांटे पर्चे फिर चला दी गोलियां, कनाडा में हमलावर समेत 3 की मौत, जानें वजह?

होमदुनियाअन्य देश
पहले बांटे पर्चे फिर चला दी गोलियां, कनाडा में हमलावर समेत 3 की मौत, जानें वजह
Last Updated:June 23, 2026, 19:29 IST
कनाडा में गोलीबारी की घटना में हमलावर समेत तीन लोगों की मौत हुई है. हालांकि हमलावर का मकसद अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है. एएफपी ने रेडियो कनाडा के हवाले से कहा कि बंदूकधारी इन्सेल विचारधारा से जुड़ा हुआ था. इस घटना में एक पुलिस अधिकारी एक नागरिक और हमलावर समेत तीन लोगों की मौत हो गई.फायरिंग (फाइल फोटो)
कनाडा के मॉन्ट्रियल में हुई एक गोलीबारी की घटना में हमलावर समेत तीन लोगों की मौत हुई है. इस घटना में एक पुलिस अधिकारी एक नागरिक और हमलावर समेत तीन लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद इन्सेल आंदोलन एक बार फिर चर्चा में आ गया है.
यहूदी इलाके में हुआ हमला
एएफपी की रिपोर्ट में बताया है कि यह गोलीबारी सोमवार दोपहर को एक यहूदी आबादी वाले इलाके में हुई. इस घटना में एक पुलिस अधिकारी एक नागरिक और हमलावर की मौत हो गई.
हालांकि पुलिस ने अभी तक हमलावर के मकसद की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वह इन्सेल विचारधारा से प्रभावित था. बताया जा रहा है कि उसने महिलाओं को निशाना बनाने वाला एक मैनिफेस्टो भी शेयर किया था.
C’est avec une profonde tristesse que nous confirmons le décès tragique de l’agent Benredouane dans l’exercice de ses fonctions en protégeant la population. Le drame est survenu aujourd’hui lors d’une intervention dans le secteur de CDN.



