Health

लगातार बैठने की आदत है खतरनाक! हर घंटे सिर्फ 5 मिनट टहलें, गंभीर बीमारियों का खतरा रहेगा जिंदगी भर दूर

Sedentary lifestyle risks : क्या आप भी ऑफिस में लगातार 8 से 10 घंटे कुर्सी पर बैठे-बैठे बिता देते हैं? क्या आपकी डेस्क जॉब आपको चाहकर भी हिलने-डुलने का मौका नहीं देती? अगर हाँ, तो सावधान हो जाइए. एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठे रहने की यह आदत आपकी जिंदगी को धीरे-धीरे कम कर रही है. लेकिन घबराइए मत, इस बड़े खतरे से बचने का एक बेहद आसान और मुफ्त का फॉर्मूला वैज्ञानिकों ने खोज निकाला है.

रिसर्च के मुताबिक, हर घंटे अपनी सीट से उठकर सिर्फ 5 मिनट चहलकदमी करने से शरीर को ये बड़े फायदे मिलते हैं:

हाल ही में आई एक ग्लोबल स्टडी के अनुसार, अगर आप हर एक घंटे में सिर्फ 5 मिनट का वॉक ब्रेक (Walking Break) लेते हैं, तो आप लगातार बैठने से होने वाले गंभीर शारीरिक और मानसिक नुकसान को पूरी तरह से बेअसर कर सकते हैं.

क्या कहती है यह नई रिसर्च?प्रतिष्ठित ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में ऑनलाइन प्रकाशित इस स्टडी में सामने आया है कि हाई-इनकम वाले देशों में औसतन लोग दिनभर में 11 से 12 घंटे बैठकर बिताते हैं. भारत जैसे विकासशील देश में भी व्हाइट-कॉलर (ऑफिस) जॉब्स करने वाले लोगों का यही हाल है. लगातार इतने घंटों की शारीरिक निष्क्रियता (Inactivity) के कारण मोटापा, डायबिटीज, हार्ट अटैक, खराब मेंटल हेल्थ और असमय मौत का खतरा तेजी से बढ़ रहा है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

इस खतरे को टालने के लिए अमेरिका के नेशनल पब्लिक रेडियो (NPR) द्वारा आयोजित ‘बॉडी इलेक्ट्रिक चैलेंज’ के तहत 19,342 वयस्कों पर दो हफ्तों तक रियल-वर्ल्ड कंडीशंस में एक स्टडी की गई. इसमें सामने आया कि प्रभावशीलता और व्यावहारिकता (Effectiveness and Feasibility) के मामले में ‘हर घंटे 5 मिनट की वॉक’ सबसे बेहतरीन बैलेंस है.

5 मिनट टहलने के जादुई फायदे-रिसर्च के मुताबिक, हर घंटे अपनी सीट से उठकर सिर्फ 5 मिनट चहलकदमी करने से शरीर को ये बड़े फायदे मिलते हैं:-

सिटिंग रिस्क से बचाव: यह छोटा सा ब्रेक लगातार बैठने से शरीर में जमने वाले फैट और ब्लड शुगर के स्तर को बिगड़ने नहीं देता.

मूड होता है फ्रेश: स्टडी में भाग लेने वाले कर्मचारियों ने माना कि इस 5 मिनट के ब्रेक से उनका मूड काफी बेहतर हुआ और मानसिक तनाव कम हुआ.

थकान से राहत: लगातार स्क्रीन देखने और बैठने से होने वाली सुस्ती और थकान चुटकियों में गायब हो जाती है.

काम पर कोई बुरा असर नहीं: सबसे अच्छी बात यह है कि इन छोटे-छोटे ब्रेक्स से कर्मचारियों के वर्क परफॉर्मेंस (काम की क्वालिटी) पर कोई भी नेगेटिव असर नहीं पड़ा. यानी आप काम के साथ-साथ अपनी सेहत भी संभाल सकते हैं.

कैसे काम करती है यह?वैज्ञानिकों ने इस स्टडी में भाग लेने वाले लोगों को 30, 60 और 120 मिनट के अंतराल पर ब्रेक लेने को कहा था. जांच में पाया गया कि ब्रेक जितना नियमित होगा, फायदा उतना ही ज्यादा होगा. हर घंटे लिया गया 5 मिनट का ब्रेक शरीर के ब्लड सर्कुलेशन (रक्त संचार) को दुरुस्त रखता है और मांसपेशियों को एक्टिव रखता है.

पब्लिक हेल्थ के लिए साबित हुआ नया गेमचेंजररिसर्चर्स का मानना है कि इस आसान से फॉर्मूले को अब हर देश की फिजिकल एक्टिविटी गाइडलाइंस में शामिल किया जाना चाहिए. यह कंपनियों और कर्मचारियों, दोनों के लिए फायदेमंद है.

तो आज ही से अपने फोन या स्मार्टवॉच में हर एक घंटे का अलार्म सेट करें. जैसे ही अलार्म बजे, अपनी सीट से उठें, थोड़ा पानी पिएं या ऑफिस के कॉरिडोर में ही 5 मिनट की चहलकदमी करें. आपकी लंबी और सेहतमंद जिंदगी का रास्ता इसी 5 मिनट के शॉर्ट वॉक से होकर गुजरता है!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj