मांग में सिंदूर, हैवी ब्राइडल ज्वैलरी, दुल्हन बनी गुमगुस बैठी नजर आईं शहनाज गिल, क्या रचा ली है शादी?

Last Updated:June 24, 2026, 17:28 IST
Shehnaaz Gill Wedding Rumors: मांग में सुर्ख लाल सिंदूर और बदन पर सोने सा चमकता रॉयल मस्तानी सूट… क्या शहनाज़ गिल ने सच में गुपचुप सात फेरे ले लिए हैं? सोशल मीडिया पर जैसे ही सना ने ये तस्वीरें पोस्ट कीं, इंटरनेट पर तहलका मच गया. भाई शहबाज़ के कमेंट से लेकर फैंस की ‘अनएक्स्पेक्टेड’ बधाइयों तक, हर कोई बस यही पूछ रहा है, “आखिर शहनाज़ का ये ‘इश्कनामा’ किसके साथ मुकम्मल हुआ?” नीचे देखें फोटोज और जानें पूरी खबर-
क्या शहनाज गिल ने सच में कर ली शादी?
Did Shehnaaz Gill Married: पंजाब की कैटरीना कैफ और फैंस की फेवरेट शहनाज गिल एक बार फिर टॉक ऑफ द टाउन बन गई हैं. शहनाज सोशल मीडिया पर जो कुछ भी पोस्ट करती हैं, वह देखते ही देखते वायरल हो जाता है. इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म इश्कनामा को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं. लेकिन इसी बीच कुछ घंटे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया है, जिसे देखकर फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं. हर कोई बस एक ही सवाल पूछ रहा है कि क्या शहनाज ने गुपचुप शादी रचा ली है?
शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें उनका लुक देखने लायक है. इन तस्वीरों में शहनाज गोल्डन कलर के बेहद खूबसूरत रॉयल मस्तानी सूट में नजर आ रही हैं. उनका यह ट्रेडिशनल अवतार किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहा है. शहनाज ने इस पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा है.’Divine’. इस तस्वीर पर उनके भाई शहबाज ने भी दिल वाली इमोजी कमेंट कर अपनी बहन पर खूब प्यार लुटाया है.
मांग में सिंदूर देख हैरान रह गए फैंस
तस्वीरें सुंदर हैं, इसमें कोई शक नहीं… लेकिन जिस बात ने सबका ध्यान खींचा, वो है शहनाज की मांग में सजा लाल सिंदूर! रॉयल मस्तानी सूट के साथ मांग में सिंदूर लगाए शहनाज को देखकर उनके फैंस पूरी तरह हैरान-परेशान हो गए हैं. इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. फैंस इसे पूरी तरह ‘अनएक्स्पेक्टेड’ बता रहे हैं. कई लोग तो उन्हें शादी की बधाइयां और ब्लेसिंग भी देने लगे हैं.
कमेंट सेक्शन में लोग लगातार पूछ रहे हैं, “क्या आपने सच में शादी कर ली?” वहीं, कुछ फैंस उनकी आने वाली फिल्म का जिक्र करते हुए लिख रहे हैं, “क्या हुआ, इश्कनामा में शादी कर ली क्या?”
View this post on Instagram



