Sports

‘गर्व है तुम पर मेरे छोटे भाई…,’ 10 साल के आशीर्वाद ने ठोके 168 रन, वैभव सूर्यवंशी का उमड़ा प्यार

होमखेलक्रिकेट

‘गर्व है तुम पर छोटे…,’आशीर्वाद ने ठोके 168 रन, वैभव का उमड़ा प्यार

Last Updated:June 24, 2026, 23:24 IST

Vaibhav sooryavanshi younger brother ashirvad: वर्ल्ड क्रिकेट में चर्चा का विषय बने 15 साल के युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के घर से एक और खुशखबरी आई है. समस्तीपुर में एक स्थानीय मैच के दौरान उनके 10 साल के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने महज 119 गेंदों पर 19 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 168 रनों की तूफानी पारी खेली. भाई की इस कामयाबी पर गर्व जताते हुए वैभव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर लिखा-तुम पर गर्व है मेरे छोटे भाई.'गर्व है तुम पर छोटे...,'आशीर्वाद ने ठोके 168 रन, वैभव का उमड़ा प्यार Zoomवैभव सूर्यवंशी ने अपने छोटे भाई पर सोशल मीडिया के जरिए लुटाया प्यार.

नई दिल्ली. मुझे तुम पर गर्व है, मेरे छोटे भाई. ऐसे ही चमकते रहो और हमें हर दिन गौरवान्वित करते रहो. ये भावुक और प्रेरणा से भरे शब्द किसी आम खिलाड़ी के नहीं, बल्कि इस समय भारतीय क्रिकेट के सबसे उभरते हुए सितारे और महज 15 साल की उम्र में टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी के हैं. वैभव ने यह खास संदेश अपने 10 साल के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी के लिए सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसने समस्तीपुर के मैदान पर अपने बल्ले से ऐसा गदर मचाया कि हर कोई हैरान रह गया. बड़े भाई वैभव अगर देश के स्तर पर बिहार का नाम रोशन कर रहे हैं, तो छोटे भाई आशीर्वाद ने भी संकेत दे दिए हैं कि क्रिकेट उनके खून में है.

बिहार के समस्तीपुर में खेले गए एक स्थानीय प्रैक्टिस मैच में 10 साल के आशीर्वाद सूर्यवंशी (Ashirvad Sooryavanshi) ने अपनी बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. यह मुकाबला ऋषभ-11 और रौशन-11 की टीमों के बीच खेला जा रहा था. मैच में ऋषभ-11 ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 40 ओवरों में 7 विकेट खोकर 311 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. ऋषभ-11 को इस पहाड़ जैसे स्कोर तक पहुंचाने के पीछे असली ताकत आशीर्वाद सूर्यवंशी का बल्ला था. आशीर्वाद ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाते हुए महज 119 गेंदों का सामना किया और 168 रनों की एक अविश्वसनीय शतकीय पारी खेल डाली. अपनी इस मैराथन पारी के दौरान इस नन्हे खिलाड़ी ने 19 गगनचुंबी चौके और 6 शानदार छक्के जड़े. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 141.18 का रहा, जो यह साबित करने के लिए काफी है कि वे आधुनिक दौर की आक्रामक क्रिकेट खेलने का माद्दा रखते हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने अपने छोटे भाई पर सोशल मीडिया के जरिए लुटाया प्यार.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj