Entertainment

‘बेटी ने मेरे साथ सोने से मना कर दिया,’ काम के चक्कर में आई दूरियों पर छलका ‘बालिका वधू’ फेम स्मिता बंसल का दर्द

Last Updated:June 25, 2026, 15:46 IST

‘बालिका वधू’ में सुमित्रा का रोल प्ले करने वाली स्मिता बंसल ने ग्लैमर की दुनिया का एक दर्दनाक सच बयां किया है. लगातार शूटिंग और काम में बिजी रहने के कारण वह अपनी ही बेटी से इस कदर दूर हो गईं कि एक रात मासूम ने उनके साथ सोने से ही मना कर दिया था. पर्दे पर ‘सुपरहिट मां’ बनने वाली स्मिता का अपनी रीयल लाइफ बेटी के लिए छलका यह दर्द. नीचे पढ़ें क्या है पूरी खबर-काम के चक्कर में अपनी ही बेटी से दूर हो गईं स्मिता बंसल, एक्ट्रेस का छलका दर्दZoom

नई दिल्ली: ग्लेमर की चकाचौंध से भरी टीवी की दुनिया बाहर से जितनी खूबसूरत दिखती है, इसके पीछे कलाकारों को उतनी ही बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है. टीवी के पॉपुलर शो ‘बालिका वधू’ में सुमित्रा का यादगार किरदार निभाने वाली स्मिता बंसल ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक ऐसा ही दर्द बयां किया है. उन्होंने बताया कि कैसे दिन-रात शूटिंग में बिजी रहने की वजह से वह एक मां के तौर पर अपनी ही बेटी से दूर हो गई थीं. काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने की इस कशमकश ने उनके दिल पर एक गहरा जख्म छोड़ दिया था.

टॉक शो में खुला दिल का राज

स्मिता बंसल ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा यह बेहद भावुक अनुभव टीवी टॉक शो ‘तुम हो ना- घर की सुपरस्टार’ में शेयर किया. उन्होंने बताया कि लगातार शूटिंग और काम की व्यस्तता के कारण उन्हें अपने घर और बच्चों के साथ वक्त बिताने का मौका ही नहीं मिल पाता था. स्मिता ने कहा, “एक कलाकार होने के नाते मैं अपना काम पूरी ईमानदारी से करती हूं, लेकिन प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के चलते कई बार मैं अपनी बेटियों को उतना समय नहीं दे पाई, जितना एक मां के रूप में मुझे देना चाहिए था.”

जब बेटी ने साथ सोने से किया मना

शो के दौरान स्मिता ने उस झकझोर देने वाले पल का जिक्र किया जिसने उन्हें अंदर तक हिला दिया था. उन्होंने बताया, “एक बार जब मैं कई दिनों बाद शूटिंग से घर लौटी, तो मैंने अपनी बेटी को खुद सुलाने का फैसला किया. लेकिन उस रात मेरी बेटी ने मेरे साथ सोने से साफ मना कर दिया और अपनी दादी के पास चली गई. उस पल मुझे एहसास हुआ कि काम की वजह से मेरे और मेरी मासूम बेटी के बीच कितनी दूरी आ चुकी है. एक मां के लिए यह बेहद दर्दनाक था.”

रील और रियल लाइफ का अंतर

स्मिता बंसल ने आगे कहा कि लोग उन्हें टीवी पर अलग-अलग किरदारों के लिए जानते थे. कोई उन्हें ‘आनंदी की मां’ कहता था, तो कोई ‘जग्या की मां’. लेकिन असल जिंदगी में वह अपनी ही बेटी के साथ वो खास पल नहीं बिता पा रही थीं, जो वह चाहती थीं. एक मां के रूप में यह उनके जीवन का सबसे बड़ा पछतावा रहा है, जिसे वह चाहकर भी अब बदल नहीं सकतीं.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj