Entertainment

अमिताभ बच्चन ने 2.48 करोड़ में बेचे शेयर, फिर चुपके से खरीद लिए उसी कंपनी के नए शेयर! स्टॉक में 4% का उछाल

Last Updated:June 25, 2026, 19:34 IST

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने स्टील वायर बनाने वाली कंपनी ‘डीपी वायर्स लिमिटेड’ में अपने शेयर कम किए हैं. उन्होंने करीब 2.48 करोड़ रुपये में अपने शेयर बेचे. फिर उसी कंपनी के शेयर चुपके से खरीद लिए, जिससे स्टॉक में 4% का उछाल आया.

ख़बरें फटाफट

अमिताभ बच्चन ने 2.48 करोड़ में बेचे शेयर, फिर चुपके से खरीदे उसी कंपनी के शेयरZoomअमिताभ बच्चन का शेयर मार्केट पर असर.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों के अलावा अपनी संपत्ति और आलीशान जिंदगी के चलते भी ध्यान खींचते हैं. मेगास्टार को लेकर अब खबर आ रही है कि उन्होंने मशहूर कंपनी ‘डीपी वायर्स लिमिटेड’ में अपने शेयर का बड़ा हिस्सा बेच दिया है. उन्होंने ओपन मार्केट में एक बड़ी डील के जरिए कंपनी के करीब 1% शेयर बेचकर अपनी हिस्सेदारी कम की है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) से मिले आंकड़ों की मानें, तो अमिताभ बच्चन ने इस कंपनी के 1,23,622 शेयर बेचे हैं, जो कंपनी की कुल हिस्सेदारी का 0.79% बैठता है. पूरी डील 200.84 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर हुई, जिससे इस पूरे लेन-देन की कुल कीमत लगभग ₹2.48 करोड़ रही.

अगर कंपनी में अमिताभ बच्चन के पुराने निवेश की बात करें, तो मार्च तिमाही के खत्म होने तक उनके पास डीपी वायर्स के करीब 3.27 लाख शेयर थे, जो कुल मिलाकर 2.11% की हिस्सेदारी थी. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, शेयर बेचने के साथ ही बिग बी ने इसी कंपनी के कुछ नए शेयर खरीदे भी हैं. उन्होंने ₹199.90 प्रति शेयर के भाव पर 41,566 शेयर दोबारा खरीदे, जिसके लिए उन्होंने लगभग ₹83.09 लाख का निवेश किया. अमिताभ बच्चन के साथ-साथ कुछ और लोगों ने भी इस कंपनी के शेयर खरीदे हैं, लेकिन उनके नामों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है.

बड़े सेलिब्रिटी का शेयर मार्केट पर असरअमिताभ बच्चन जैसे बड़े नाम की इस खरीद-बिक्री का असर शेयर बाजार पर तुरंत देखने को मिला और डीपी वायर्स के शेयरों में तेजी आ गई. बल्क डील की खबर सामने आते ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर 4.56% की बढ़त के साथ ₹213.03 प्रति शेयर पर कारोबार करने लगे. आमतौर पर जब भी कोई बड़ा सेलिब्रिटी या दिग्गज निवेशक किसी कंपनी के शेयर खरीदता या बेचता है, तो छोटे निवेशकों के बीच हलचल बढ़ जाती है और बाजार में उस शेयर की मांग अचानक तेज हो जाती है, जैसा कि इस मामले में भी देखने को मिला.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj