Khatushyam News | Nirjala Gyaras | Dharma News | सीकर निर्जला ग्यारस, खाटू श्याम दरबार में 51 किलो ड्राई फ्रूट श्रृंगार

होमताजा खबरधर्म
निर्जला ग्यारस पर दिखा अद्भुत नजारा, 51 KG मेवों से हुआ बाबा श्याम का श्रृंगार
Last Updated:June 26, 2026, 12:45 IST
Sikar Khatushyam Ji news : सीकर में निर्जला ग्यारस पर जोधपुर हाउसिंग बोर्ड 14 सेक्टर खाटू श्याम दरबार में 51 किलो ड्राई फ्रूट से विशेष श्रृंगार, भीषण गर्मी में सेवा, लंबी कतारों में भक्तों ने दर्शन किए. भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पेय और शरबत की विशेष व्यवस्था की गई. शाम होते-होते मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ गई. बाबा की एक झलक पाने के लिए लंबी कतारें लग गईं और श्रद्धालु धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते रहे.
सीकर. निर्जला ग्यारस के अवसर पर जोधपुर के हाउसिंग बोर्ड स्थित 14 सेक्टर खाटू श्याम दरबार में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया. इस अवसर पर बाबा खाटू श्याम का करीब 51 किलो ड्राई फ्रूट से आकर्षक और भव्य श्रृंगार किया गया. सूखे मेवों से सजे बाबा के इस मनमोहक स्वरूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. सुबह मंदिर के पट खुलने के साथ ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया और देखते ही देखते मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भर गया.
श्रद्धालु बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस करते नजर आए. बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और बाबा के चरणों में गुलाब के फूल, मोरपंख तथा अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. मंदिर में हर ओर भक्ति का माहौल बना रहा और श्याम भक्त लगातार भजन-कीर्तन में लीन दिखाई दिए.
भीषण गर्मी में पूरे दिन चलता रहा सेवा का कामभीषण गर्मी को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पेय और शरबत की विशेष व्यवस्था की गई. दर्शन के लिए आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को गर्मी से राहत मिले, इसके लिए सेवा कार्य पूरे दिन लगातार चलते रहे. समिति के स्वयंसेवक भी व्यवस्थाओं को संभालने में जुटे रहे, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू बनी रही.
शाम होते-होते बढ़ी भीड़, लंबी कतारों में लगे भक्तशाम होते-होते मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ गई. बाबा की एक झलक पाने के लिए लंबी कतारें लग गईं और श्रद्धालु धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते रहे. बाबा के भव्य श्रृंगार की सुंदरता को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने के लिए भी लोगों में उत्साह देखने को मिला. पूरे दिन मंदिर परिसर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा तथा निर्जला ग्यारस का पर्व आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया. पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और हर श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारों के साथ आध्यात्मिक आनंद में सराबोर दिखाई दिया.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Sikar,Sikar,Rajasthan



