Rajasthan

Khatu Shyam Ji | Khatushyam Yatra | मेला खत्म, लेकिन नहीं थम रही भक्तों की भीड़; 3.25 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

होमताजा खबरधर्म

मेला खत्म, लेकिन नहीं थम रही भक्तों की भीड़; 3.25 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Last Updated:June 27, 2026, 11:36 IST

खाटूश्याम जी में निर्जला एकादशी मेले में 3,25,610 भक्तों ने दर्शन किए, भीड़ के कारण मंदिर दो दिन लगातार खुला रहा, वीकेंड पर दिन में बंद नहीं होगा.

सीकर. हारे के सहारे बाबा श्याम का मेला समाप्त हो गया है. निर्जला एकादशी और द्वादशी पर आयोजित होने वाले इस मेले में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा. भीड़ के कारण लगातार दो दिन तक मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खुले रहे. मंदिर की सभी 14 लाइनें श्रद्धालुओं से भरी रहीं. हालांकि, अभी भी खाटूश्याम जी मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है. शनिवार और रविवार वीकेंड होने के कारण दूर-दूर से भक्त खाटूधाम पहुंच रहे हैं. मंदिर कमेटी ने मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के आंकड़े भी जारी किए हैं.

श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मेले के तीन दिनों में कुल 3,25,610 श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाया. दशमी को 94,558, निर्जला एकादशी को 1,63,052 तथा द्वादशी को 68,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. द्वादशी पर श्रद्धालुओं ने बच्चों के जडूले उतरवाए, गठजोड़े की जात दी तथा बाबा श्याम को खीर-चूरमे का भोग अर्पित किया. मंदिर परिसर में जय श्री श्याम के जयकारे गूंजते रहे.

बाबा का हुआ विशेष श्रृंगारनिर्जला एकादशी मेले के पहले दिन खाटूश्याम जी मंदिर में बाबा श्याम का गुलाब के फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया. इसके अलावा उन्हें ड्राई फ्रूट से बनी माला भी पहनाई गई. वहीं द्वादशी पर पेड़ों की हरी पत्तियों से बाबा का श्रृंगार किया गया. आमतौर पर बाबा श्याम का श्रृंगार फूलों से होता है, लेकिन द्वादशी का श्रृंगार बेहद खास रहा. इसके साथ ही मेले के दौरान बाबा श्याम के मंडप की भी विशेष सजावट की गई. करीब 6.30 क्विंटल आम तथा देशी-विदेशी फूलों से दरबार को सजाया गया. इसमें मोगरा, गुलाब, इंग्लिश फूल, नारंगी व बसंती गेंदा, जिप्सो सहित करीब दो दर्जन किस्मों के फूलों का उपयोग किया गया.

सोमवार तक दिन में बंद नहीं होगा मंदिरमेला समाप्त होने के बाद भी खाटूश्याम जी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है. शनिवार और रविवार को वीकेंड होने के कारण दूर-दूर से भक्त बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. श्री श्याम मंदिर कमेटी के अनुसार श्रद्धालुओं की भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए शनिवार और रविवार को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक मंदिर बंद नहीं किया जाएगा. सोमवार को वीकेंड समाप्त होने के बाद मंदिर दोपहर के समय अपने निर्धारित समयानुसार बंद रहेगा.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sikar,Sikar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj