Health

गर्मी में कोल्ड ड्रिंक हो सकती है खरतनाक, डॉक्टर से जानें कौन सी ड्रिंक है बेहतर

X
कोल्ड

गर्मी में कोल्ड ड्रिंक हो सकती है खरतनाक, डॉक्टर से जानें कौन सी ड्रिंक बेहतर

 

arw img

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग अक्सर कोल्ड ड्रिंक पीते हैं, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि यह आदत सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है. डॉक्टर के मुताबिक घर में कोल्ड ड्रिंक और सोडा रखने से बचें. इनके उपलब्ध होने पर बच्चे और बड़े दोनों ही इनका ज्यादा सेवन करने लगते हैं. कोल्ड ड्रिंक सिर्फ ठंडी होने की वजह से अच्छी लगती है. लेकिन इसमें मौजूद ज्यादा चीनी, गैस और अन्य तत्व शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. गर्मी में इनका अधिक सेवन गले और शरीर पर भी बुरा असर डाल सकता है. वहीं, कोल्ड ड्रिंक की जगह घर में खस का शरबत, रूह अफजा, खांड का शरबत या अन्य देसी पेय रखें. भीगे हुए बादाम, इलायची और खस का मिश्रण बनाकर भी हेल्दी ड्रिंक तैयार किया जा सकता है. वहीं, अगर कमजोरी या डिहाइड्रेशन महसूस हो तो ORS या ग्लूकोज का सेवन किया जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj