Rajasthan

Sri Ganganagar I नाबालिग से चार दिनों तक हुआ दुष्कर्म I rajasthan news

Last Updated:June 28, 2026, 21:14 IST

श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म होने का गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि नाबालिग के साथ चार अलग अलग होटलों में ले जाकर चार दिनों तक दुष्कर्म किया. पुलिस ने मामले में अब तक दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आगे भी जांच के दौरान और गिरफ्तारी होने की संभावना है. श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म,10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त मेZoomश्रीगंगानगर में 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म

श्रीगंगानगर. जिले में 13 वर्षीय कक्षा 8वीं की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म होने का गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, यह घटना 3 जून से जुड़ी हुई है, जब नाबालिग छात्रा अपने एक दोस्त से मिलने श्रीविजयनगर गई थी. इसके बाद वह रात में श्रीगंगानगर पहुंची. जानकारी के अनुसार, वहां उसने एक ई-रिक्शा चालक रामबाबू से घर छोड़ने का अनुरोध किया था, लेकिन आरोप है कि चालक उसे घर ले जाने के बजाय एक होटल में ले गया.

पुलिस जांच में सामने आया है कि इसके बाद पीड़िता को एक से अधिक होटलों में ले जाया गया, जहां उसके साथ कई दिनों तक कथित रूप से दुष्कर्म किया गया. प्रारंभिक जांच में तीन होटलों की पहचान हुई थी, लेकिन बाद में एक और होटल ड्रीम नाम से बीरबल चौक के पास पाए जाने की जानकारी मिली है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या पीड़िता को किसी तरह का नशा दिया गया था.

मामला कैसे सामने आया

पुलिस के अनुसार, 22 जून को जब परिवार ने लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, तो उसे होटल जॉय इन से बरामद किया. उसके बयान के आधार पर पूरे मामले का खुलासा हुआ और जांच आगे बढ़ी. अब तक इस मामले में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें होटल मालिक, मैनेजर, ई-रिक्शा चालक और कुछ अन्य युवक शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपियों में होटल मालिक मयंक सैन,  मैनेजर हरदीप नाथ और सचिन के अलावा ई-रिक्शा चालक रामबाबू, मुकेश नाथ, लालबंद सिंगला और अन्य लोग शामिल हैं. इनमें से कुछ को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है जबकि कुछ पुलिस हिरासत में हैं. पुलिस का कहना है कि इनमें से लगभग पांच लोगों पर सीधे तौर पर शोषण में शामिल होने का आरोप है.

जांच और पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने संबंधित होटलों से सीसीटीवी डीवीआर जब्त कर लिए हैं और फुटेज की जांच के लिए विशेषज्ञ टीम बनाई गई है. होटल रिकॉर्ड, किराया रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की भी गहन जांच की जा रही है. एक होटल को सील कर दिया गया है और अन्य की भूमिका की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन से मिले डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. एसपी हरिशंकर यादव के अनुसार, जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और सभी संभावित आरोपियों की पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि पीड़िता की सुरक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास प्रशासन की प्राथमिकता है. पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की सभी कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Ganganagar,Ganganagar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj