Tech

क्या आप भी लैपटॉप पर चलाते हैं WhatsApp? भूलकर भी न खोलें यह मैसेज, वरना पछताएंगे

Powered by :

Last Updated:June 28, 2026, 22:12 IST

अगर आप WhatsApp Web या WhatsApp Desktop का इस्तेमाल करते हैं, तो अब ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. भारत की राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने चेतावनी दी है कि हैकर्स बड़े पैमाने पर WhatsApp Web और Desktop यूजर्स को मैलवेयर के जरिए निशाना बना रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

क्या आप भी लैपटॉप पर चलाते हैं WhatsApp? भूलकर भी न खोलें यह मैसेजZoomगलती से भी न खोलें ये फाइल (फोटो- एआई)

नई दिल्ली. अगर आप भी अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर ‘वाट्सऐप वेब’ (WhatsApp Web) या डेस्कटॉप ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल) ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है. हैकर्स एक नए और बेहद शातिर तरीके से लोगों के कंप्यूटर में खतरनाक मैलवेयर भेज रहे हैं, जिससे आपकी निजी जानकारी चोरी हो सकती है और आपको नुकसान हो सकता है.

साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हैकर्स सबसे पहले किसी का वाट्सऐप अकाउंट हैक करते हैं. इसके बाद, उसी हैक किए गए अकाउंट से उसके दोस्तों, परिवार वालों और दफ्तर के साथियों को वायरस वाली फाइलें भेजते हैं.

खतरा यहां हैचूंकि मैसेज आपके किसी जानने वाले के नंबर से आता है, इसलिए आप बिना शक किए उस फाइल या लिंक को खोल देते हैं. बस इसी एक गलती का फायदा हैकर्स उठा लेते हैं.

फाइल खोलते ही क्या होगा?जैसे ही आप उस फाइल को डाउनलोड या ओपन करते हैं, वह वायरस आपके कंप्यूटर में घुस जाता है. इसके बाद हैकर्स दूर बैठे-बैठे ही आपके पूरे कंप्यूटर या लैपटॉप पर कब्जा कर लेते हैं. वे आपकी पर्सनल तस्वीरें, पासवर्ड और बैंक से जुड़ी बेहद संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं.

सुरक्षित रहने के लिए क्या करें?

किसी भी अनजान या संदिग्ध फाइल को डाउनलोड या ओपन न करें.
जान-पहचान वाले व्यक्ति के नाम से फाइल आए, तब भी पहले उससे पुष्टि कर लें.
WhatsApp, ऑपरेटिंग सिस्टम और एंटीवायरस को हमेशा अपडेट रखें.
संदिग्ध लिंक और फाइल पर क्लिक करने से बचें.
अगर कोई फाइल असामान्य लगे, तो उसे तुरंत डिलीट कर दें और जरूरत पड़ने पर स्कैन कराएं.

CERT-In ने सभी WhatsApp Web और Desktop यूजर्स से अपील की है कि वे किसी भी फाइल को खोलने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें. छोटी-सी लापरवाही आपकी निजी जानकारी और मेहनत की कमाई दोनों को खतरे में डाल सकती है.

About the Authorविनय कुमार झासीनियर कॉपी एडिटर

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi..com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj