Rajasthan

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर क्यों हुए खफा, टीचर्स से क्यूं लगा डाली क्लास? जानें क्या है पीड़ा

Last Updated:June 29, 2026, 11:47 IST

Madan Dilawar News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक बार फिर से चर्चा में हैं. दिलावर ने सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को नहीं पढ़ाने पर टीचर्स को आड़े हाथ लिया है. शिक्षा मंत्री ने ऐसे शिक्षकों को ‘निकम्मा’ कहा है जो अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ाते हैं. यह पहली बार नहीं है कि जब दिलावर ने शिक्षकों को सीधे टारगेट किया है. इससे पहले भी वे टीचर्स को निशाने पर लेते रहे हैं.शिक्षा मंत्री मदन दिलावर क्यों हुए खफा, टीचर्स से क्यूं लगा डाली क्लास? Zoomशिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने महकमे के टीचर्स की मानसिकता से परेशान हैं.

जयपुर. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने महकमे के टीचर्स की मानसिकता से परेशान हैं. उन्होंने सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को नहीं पढ़ाने के शिक्षकों को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने टीचर्स की इस मानसिकता को ‘निकम्मापन’ बताया है. दिलावर ने कहा जो शिक्षक अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ाते वो फ्री की तनख्वाह ले रहे हैं. उनको पढ़ाना ही नहीं आता. उनको खुद के पढ़ाने पर भरोसा ही नहीं है. दिलावर ने विद्यार्थियों के 80 में से 40 से कम नंबर आने पर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है. दिलावर ने टोंक में कहा कि कम अंक आने पर टीचर्स से पूछताछ की जाएगी. उनका इन्क्रीमेंट रोका जा सकता है. यही नहीं उनका दूर-दराज के स्थानों पर तबादला भी किया जा सकता है.

अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले मदन दिलावर ने कोई पहली बार टीचर्स को आड़े हाथों नहीं लिया है. इससे पहले वे टीचर के ‘ड्रेसिंग सेंस’, ‘गुटखा जर्दा खाने की आदत’ और ‘मोबाइल प्रेम’ को लेकर कई बयान दे चुके हैं. अब उन्होंने न केवल उनकी ‘प्राइवेट स्कूल’ की मानसिकता को लेकर बयान दिया है बल्कि उनको सीधे-सीधे चेतावनी भी दे डाली है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा 80 में से 13 नंबर लाने पर मास्टर साहब कॉलर ऊपर करके 100% रिजल्ट बताते हैं. 80 में से 13 नंबर वाला फेल होता है.

मूल्यवान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना जरूरी हो गयामंत्री दिलावर बोले अध्यापक मुझसे बेहद नाराज हैं. वो सोचते हैं कि पता नहीं कौन- कौन से नियम लाते हैं. कभी स्कूल में मोबाइल बैन तो कभी विद्यार्थियों के 80 में से 40 नंबर और कभी शराब पीकर या फिर गुटखा खा कर आने वालों की सूचियां बनवाते हैं. दिलावर बोले लेकिन विद्यार्थियों को अब मूल्यवान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना जरूरी हो गया. उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में लगाए ‘बेरीकेड्स’ के फायदे गिनाए.

राजस्थान 14वें से चौथे नंबर पर आ गया है
शिक्षा क्षेत्र में हो रहे बदलावो को लेकर मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि देश में राजस्थान 3 साल पहले तक शिक्षा के स्तर में 14वें पायदान पर था. लेकिन अब राजस्थान 4 नंबर पर आ गया है. राजस्थान में ऐसा पहली बार हुआ है कि यहां के सरकारी स्कूल के बच्चों ने भी मेरिट में स्थान प्राप्त किया है. लाखों रुपये की फीस लेने वाले प्राइवेट स्कूल सरकारी स्कूलों से पीछे रह गए. उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में अब बेहतर पढ़ाई होती है. इसकी मैं गारंटी लेता हूं. अब वो दिन लद गए जब निजी स्कूल बहुत आगे हुआ करते थे. अब वो दिन आ गए हैं जहां सरकारी स्कूल बहुत आगे हैं.

कांग्रेस दिलावर पर शिक्षा का भगवाकरण करने के आरोप लगाती रही हैराजस्थान में ढाई साल पहले बीजेपी में सत्ता में आने के बाद बतौर मदन दिलावर ने शिक्षा मंत्री कई नवाचार और बदलाव किए हैं. इन नवाचारों और बदलावों के कारण वे खासा चर्चा में रहे हैं. दिलावर के बदलावों और नवाचारों पर कांग्रेस उनको घेरती रही है और उन पर शिक्षा का भगवाकरण करने के आरोप लगाती रही है. खासकर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा. पूर्ववर्ती कांग्रेस राज में डोटसरा शिक्षा मंत्री रहे हैं. हालांकि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया था.

टीचर्स को ‘डिसेंट कपड़ों’ में आने के लिए ताइद किया थादिलावर ने शिक्षामंत्री का पदभार संभालते हुए स्कूलों में साफ स्वच्छ ‘टॉयलेट्स’ को लेकर भी अभियान चलाया था. यूनिफॉर्म और पाठ्यक्रम को लेकर बयान देकर दिए थे. वहीं सरकारी स्कूलों में टीचर्स को ‘डिसेंट कपड़ों’ में आने के लिए ताइद किया था. टीचर्स की ओर से स्कूलों में मोबाइल के उपयोग पर भी ‘पाबंदी’ लगाई थी. उन्होंने खुद स्कूलों के निरीक्षण के दौरान कई टीचर्स के मोबाइल जब्त किए थे. इन सब पर कांग्रेस ने उनको काफी घेरा था. अब एक बार फिर से उन्होंने टीचर्स को घेर लिया है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj