आमेर के अरावली पैलेस में निर्माणाधीन दीवार गिरी, मलबे में दबे डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर, रेस्क्यू जारी

Last Updated:June 29, 2026, 13:48 IST
जयपुर ग्रामीण के आमेर में तालामोड़ के पास अरावली पैलेस में एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर मलबे के नीचे दब गए. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और मलबे में दबे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
आमेर के अरावली पैलेस में निर्माणाधीन दीवार गिरी, मलबे में दबे 18 से ज्यादा मजदूर, रेस्क्यू जारी
जयपुर ग्रामीण के आमेर थाना क्षेत्र से एक बेहद बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है. यहाँ तालामोड़ के पास स्थित ‘अरावली पैलेस’ में एक निर्माणाधीन स्थल पर अचानक एक भारी-भरकम दीवार भरभराकर गिर गई. दीवार गिरने से वहां काम कर रहे डेढ़ दर्जन से अधिक (18 से ज्यादा) मजदूर मलबे के नीचे दब गए हैं.
हादसे के बाद निर्माण स्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े. घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और जिला प्रशासन को सूचित किया.
युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरूसूचना मिलते ही आमेर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें भारी जाब्ते और सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गईं. प्रशासन ने बिना समय गंवाए मलबे को हटाने और दबे हुए मजदूरों को बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर राहत कार्य (रेस्क्यू ऑपरेशन) शुरू कर दिया है.
मौके पर मलबे को हटाने के लिए जेसीबी व अन्य आधुनिक मशीनें बुलाई गई हैं. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मलबे से निकाले जा रहे मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है. अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



