National

Aishwarya Rai Nimbooda Song in School Textbook: 5वीं की किताब में ऐश्वर्या राय का हिट गाना, बच्चों को पढ़ाए जा रहे ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’ के बोल

Last Updated:June 29, 2026, 15:10 IST

Aishwarya Rai Nimbooda Song in School Textbook: क्या स्कूली बच्चों को अब बॉलीवुड के गानों से पढ़ाई कराई जाएगी? ओडिशा में कक्षा 5 की एक किताब में ऐश्वर्या राय के मशहूर गाने ‘निंबूड़ा निंबूड़ा’ के लिरिक्स छापने पर सोशल मीडिया से लेकर एजुकेशन सिस्टम तक में बवाल मच गया है. जानिए पूरा मामला.5वीं की किताब में ऐश्वर्या राय का हिट गाना, पढ़ाए जा रहे 'निंबूड़ा' के बोल!ZoomAishwarya Rai Nimbooda Song: 5वीं की किताब में ऐश्वर्या राय का चर्चित गाना है

नई दिल्ली (Aishwarya Rai Nimbooda Song in School Textbook). स्कूली किताबों को लेकर अक्सर कोई न कोई नया विवाद सामने आता रहता है. इस बार ओडिशा से आए मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है. राज्य के स्कूलों में 5वीं कक्षा की इंग्लिश बुक में बॉलीवुड का एक सुपरहिट गाना शामिल किया गया है. सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का मशहूर गाना ‘निंबूड़ा, निंबूड़ा’ बच्चों के सिलेबस का हिस्सा बनता हुआ दिखाई दे रहा है.

मामला सामने आने के बाद से नई बहस छिड़ गई है. लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं कि आखिर छोटे बच्चों की किताबों में कविताओं या ज्ञानवर्धक पाठों की जगह इस तरह के फिल्मी गाने क्यों हैं. सोशल मीडिया पर शिक्षा विभाग और किताब तैयार करने वाले पब्लिशर्स को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि एजुकेशन सिस्टम में इस तरह का ‘बॉलीवुड तड़का’ बच्चों के मानसिक विकास और उनके नैतिक मूल्यों के लिहाज से बिल्कुल भी सही नहीं है.

यह अजीबोगरीब मामला कैसे सामने आया?
ओडिशा के सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रहे किसी छात्र के अभिभावक ने 5वीं क्लास की वर्कबुक का पन्ना पलटते हुए उस पर ‘निंबूड़ा निंबूड़ा’ गाना छपा हुआ देखा. किताब के इस खास चैप्टर में लोकगीतों या कविताओं के बजाय बॉलीवुड के इस कमर्शियल गाने के बोल हूबहू लिखे गए थे. हैरान-परेशान अभिभावक ने इस पन्ने की तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी. देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई और लोग इस पर रिएक्शन देने लगे.

#WATCH | Bhubaneswar | In a major blunder, popular Bollywood song ‘Nimbooda Nimbooda’ from the film ‘Hum Dil De Chuke Sanam’ starring Aishwarya Rai has reportedly been printed in a Class 5 English textbook.#Odisha pic.twitter.com/heP1ALiEK1

शिक्षा विभाग ने पब्लिशर्स पर फोड़ा ठीकरा

मामले के तूल पकड़ते ही ओडिशा के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. शुरुआती जांच और विवाद बढ़ता देख शिक्षा अधिकारियों ने इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए सारा ठीकरा प्राइवेट पब्लिशर्स पर फोड़ दिया है. विभाग का कहना है कि यह किताब राज्य सरकार या ऑफिशियल बोर्ड के सिलेबस का हिस्सा नहीं है. यह कुछ स्कूलों में इस्तेमाल की जाने वाली सप्लीमेंट्री वर्कबुक है, जिसे प्राइवेट पब्लिशर ने छापा है. प्रशासन ने इस मामले में संबंधित स्कूल और पब्लिशर के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही है.

क्या स्कूल सिलेबस में ‘बॉलीवुड तड़का’ सही है?

इस घटना ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था में किताबों की री-चेकिंग और क्वॉलिटी कंट्रोल पर सवालिया निशान लगा दिया है. प्राइमरी स्कूल के बच्चों का दिमाग बेहद नाजुक होता है. इस उम्र में बच्चों को नैतिक शिक्षा, महान हस्तियों की जीवनियां और लोक संस्कृति से जुड़ी चीजें पढ़ाई जानी चाहिए. अगर किताबों को रोचक बनाने के नाम पर ‘निंबूड़ा निंबूड़ा’ जैसे फिल्मी गाने परोसे जाएंगे तो इससे बच्चों की भाषा और सोच पर गलत असर पड़ सकता है.

About the AuthorDeepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj