जुबिन नौटियाल की हिट टीम फिर आई साथ, ‘तेरा यार हूं मैं’ का नया गाना ‘तुम ही से प्यार’ 1 जुलाई को होगा रिलीज

Last Updated:June 29, 2026, 21:54 IST
फिल्म ‘तेरा यार हूं मैं’ का पहला गाना दर्शकों को पसंद आने के बाद अब मेकर्स दूसरा इमोशनल ट्रैक लेकर आ रहे हैं. फिल्म का नया गाना ‘तुम ही से प्यार’ 1 जुलाई को रिलीज होगा. खास बात यह है कि इस गाने के लिए एक बार फिर जुबिन नौटियाल और ‘तुम ही आना’ वाली पूरी हिट टीम साथ आई है.
ख़बरें फटाफट
फैंस को बेसब्री से है इंतजार
नई दिल्ली. फिल्म ‘तेरा यार हूं मैं’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है. पहले टाइटल ट्रैक के बाद अब मेकर्स ने फिल्म के दूसरे गाने ‘तुम ही से प्यार’ का ऐलान कर दिया है. यह इमोशनल रोमांटिक सॉन्ग 1 जुलाई को रिलीज किया जाएगा.
इस गाने की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक बार फिर वही टीम साथ आई है, जिसने सुपरहिट गाना ‘तुम ही आना’ दिया था. इस टीम में सिंगर जुबिन नौटियाल, म्यूजिक कंपोजर पायल देव, म्यूजिक प्रोड्यूसर आदित्य देव, गीतकार कुणाल वर्मा और निर्देशक मिलाप मिलन जावेरी शामिल हैं. ऐसे में फैंस को इस गाने से काफी उम्मीदें हैं.
मिलाप मिलन जावेरी ने जाहिर की खुशी
निर्देशक मिलाप मिलन जावेरी ने गाने को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि फिल्मों में संगीत सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं होता, बल्कि कहानी और किरदारों की भावनाओं को दर्शकों तक पहुंचाने का सबसे मजबूत माध्यम भी होता है. उन्होंने कहा, “‘तुम ही से प्यार’ सिर्फ एक गाना नहीं है. यह फिल्म की कहानी और उसके इमोशंस को और गहराई से दिखाता है. हमारे लिए खुशी की बात है कि ‘तुम ही आना’ जैसी यादगार सफलता देने वाली पूरी टीम एक बार फिर साथ आई है.’
फिल्म को लेकर है काफी उम्मीदें
मिलाप ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा, ‘तुम ही आना’ को दर्शकों ने जिस तरह प्यार दिया, वह मेरे लिए बेहद खास रहा. अब ‘तुम ही से प्यार’ उसी एहसास को आगे बढ़ाएगा, लेकिन एक नई कहानी और नए इमोशंस के साथ. मुझे उम्मीद है कि यह गाना भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लेगा. ‘तुम ही से प्यार’ 1 जुलाई को जी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल और सभी प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म ‘तेरा यार हूं मैं’ से अमन इंद्र कुमार बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं. अमन मशहूर फिल्ममेकर इंद्र कुमार के बेटे हैं. फिल्म में उनके साथ आकांक्षा शर्मा लीड रोल में नजर आएंगी.
इसके अलावा फिल्म में परेश रावल, जॉनी लीवर, सुप्रिया पिलगांवकर, मृणाल कुलकर्णी, नेहा खान, आनंद आचार्य और दर्शन जरीवाला जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. ‘तेरा यार हूं मैं’ 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



