वैभव सूर्यवंशी इन, संजू सैमसन आउट? इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

होमखेलक्रिकेट
वैभव इन, संजू आउट? इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की संभावित XI
Last Updated:June 30, 2026, 06:59 IST
India vs England t20 series: आयरलैंड के खिलाफ मिली टी20 सीरीज की शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ आगे बढ़कर नई शुरुआत करना चाहेगी. पहले मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में बदालव की उम्मीद की जा रही है. युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है. वैभव इन, संजू आउट? इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की संभावित XI
नई दिल्ली. आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में टी20 सीरीज में चौंकाने वाली हार के बाद अब भारतीय टीम इंग्लैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस द्विपक्षीय सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (July 1) को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में होगा. माना जा रहा है कि सीरीज के पहले मैच के लिए भारत अपनी प्लेइंग XI में कुछ बदलाव कर सकता है. आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 मैचों में बेंच पर बैठे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को बुधवार को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिल सकता है.
उम्मीद है कि यह युवा बल्लेबाज संजू सैमसन की जगह भारत के लिए ओपनिंग करेगा. संजू ने आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 मैचों में पारी की शुरुआत की लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा. बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए पहले मैच में वे सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरे टी20 में रविवार (June 28) को उसी मैदान पर पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. ऐसे में ओपनर के तौर पर सैमसन की जगह जाना लगभग तय दिख रहा है. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में प्लेइंग XI में बने रहते हैं या नहीं.
पहले टी20 में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सैमसन के पास थी, जबकि दूसरे मैच में ईशान किशन ने ग्लव्स संभाले. किशन का बल्ला भी खास नहीं चला. उन्होंने पहले टी20 में 1 रन बनाया, जबकि दूसरे मैच में 11 गेंदों पर 12 रन ही जोड़ पाए. टीम मैनेजमेंट टॉप-3 में तीन बाएं हाथ के बल्लेबाजों को उतारने से बचना चाहेगा. वैभव के लिए जगह बनाने के लिए सैमसन की बजाय ईशान किशन को बाहर बैठना पड़ सकता है. दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में सिर्फ 20 गेंद पर 49 रन की तूफानी पारी खेली थी. उनकी यह पारी कम से कम इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच के लिए तो उनकी जगह लगभग पक्की कर देती है.
तेज़ गेंदबाजी विभाग में बदलाव की संभावना कम है, लेकिन यह देखना अहम होगा कि क्या सूर्यांश शेडगे आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में डेब्यू के बाद अपनी जगह बरकरार रख पाते हैं. मुंबई के इस ऑलराउंडर का बल्ले और गेंद, दोनों से कोई खास योगदान नहीं रहा. अगर शेडगे को बाहर किया जाता है, तो वॉशिंगटन सुंदर की प्लेइंग XI में वापसी हो सकती है.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI:
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
About the AuthorViplove Kumar
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



