India Vs England T20I Series : जान लीजिए पूरा शेड्यूल, टीमें, वेन्यू, टाइमिंग, स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट की जानकारी

नई दिल्ली. टीम इंडिया जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20I सीरीज खेलेगी. पहला मैच बुधवार (1 जुलाई) को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा. भारत इस सीरीज में आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से मिली चौंकाने वाली टी20I सीरीज हार के बाद उतरेगा. इंग्लैंड ने आखिरी टी20I मैच आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ खेला था. इंग्लैंड अपने घरेलू मैदान पर उस वर्ल्ड कप हार का बदला लेने की कोशिश करेगा.
भारत-इंग्लैंड टी20I सीरीज के वेन्यू भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सभी 5 टी20I मैच अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे. – पहला टी20I: रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट – दूसरा टी20I: ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर – तीसरा टी20I: ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम – चौथा टी20I: काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल – पांचवां टी20I: रोज़ बाउल, साउथैम्पटन
भारत-इंग्लैंड टी20I मैचों के समय – पहला, तीसरा और चौथा टी20I रात 10:00 बजे (IST) से शुरू होगा. जबकि दूसरा और पांचवां टी20I शाम 7:00 बजे (IST) से शुरू होगा.
भारत में भारत-इंग्लैंड टी20I सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग को Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. लाइव टेलीकास्ट यानी 5 मैचों की टी20I सीरीज का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा.
भारत की टीम
श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा (VC), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सुर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (WK), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (WK), वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी
इंग्लैंड की टीम
हैरी ब्रूक (C), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सॉनी बेकर, टॉम बैंटन (WK), जैकब बेटेल, जोस बटलर (WK), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स (WK), सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट (WK), जोश टंग, ल्यूक वुड
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI:
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव



