WTTJ: भारी-भरकम बजट में बनी है ‘वेलकम टू द जंगल’? 34 सितारों संग फिल्म बनाने में डायरेक्टर के फूल गए हाथ-पांव

Last Updated:June 30, 2026, 11:37 IST
फिल्म डायरेक्टर अहमद खान ने लेटेस्ट रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के प्रोडक्शन के दौरान आई कई बड़ी रुकावटों का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि मल्टी-स्टारर कलाकारों के डेट्स के तालमेल में गड़बड़ी और कश्मीर में हमले जैसी अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण फिल्म की शूटिंग बार-बार टालनी पड़ी. अहमद खान ने सोशल मीडिया में चल रही 300 करोड़ के बजट की अफवाहों को खारिज करते हुए साफ किया कि यह फिल्म सिर्फ 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी है.
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू जंगल’ को अच्छा रिस्पांस मिल रहा था.
नई दिल्ली. अहमद खान की ‘वेलकम टू द जंगल’ थिएटर्स में धाक जमाए हुए है. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, परेश रावल, रवीना टंडन, जॉनी लीवर, दिशा पाटनी समेत फिल्म में सितारों की पूरी फौज देखने को मिल रही है. फिल्म की शूटिंग साल 2023 में दिसंबर में शुरू हुई थी. इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर चर्चाएं हैं कि ये भारी-भरकम बजट में बनी है. न्यूज18 के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में अहमद खान ने फिल्म के भव्य बजट के बारे खुलकर बात की.
अपने इस मच अवेटेड फिल्म के बारे में बात करते हुए अहमद खान कहते हैं कि मल्टीस्टारर फिल्म को शूट करना आसान नहीं होता है. कई लोगों को एक साथ लाने की वजह से फिल्म में बार-बार देरी हो रही थी. अहमद खान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग बार-बार टलने की मुख्य वजह यही थी. उन्होंने कहा, ‘हम शूटिंग की डेट तय करते थे, लोकेशन फाइनल हो जाती थी, सभी कलाकारों को टोकन अमाउंट दे दिए जाते थे और यहां तक कि उनके कॉस्ट्यूम भी सिल कर तैयार हो जाते थे. लेकिन पता चलता था कि आखिरी वक्त पर अचानक पता चलता था कि उस शेड्यूल के लिए छह मुख्य कलाकारों की डेट्स ही उपलब्ध नहीं हैं.
अहमद खान का छलका दर्द
वो आगे कहते हैं, ‘ऐसे सिचुएशन में शूटिंग शुरू करना नामुमकिन था. हमें कई बार शूट कैंसिल करना पड़ा, जिससे आधा बना हुआ सेट बर्बाद हो जाता था और बाद में दोबारा नया सेट तैयार करना पड़ता था. शेड्यूलिंग के अलावा, फिल्म को कुछ ऐसी अप्रत्याशित नेशनल हालातों का भी सामना करना पड़ा जो किसी के नियंत्रण में नहीं थीं.
कश्मीर में हो रही थी शूटिंग
अहमद खान ने एक बेहद गंभीर वाकया साझा करते हुए बताया, ‘एक बार हमारी पूरी टीम कश्मीर में शूटिंग करने की तैयारी कर चुकी थी. वहां पूरा सेट तैयार था और हमें रक्षा मंत्रालय से भी सभी जरूरी अनुमति मिल चुकी थीं. लेकिन तभी दुर्भाग्यवश पहलगाम हमला हो गया और देश के हालातों को देखते हुए हमें शूटिंग तुरंत टालनी पड़ी. इस अप्रत्याशित घटना की वजह से फिल्म को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा.
फिल्म के मेकिंग के दौरान मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार यह दावा किया जा रहा था कि ‘वेलकम टू द जंगल’ का बजट 250 से 300 करोड़ रुपये के पार जा चुका है, जिससे फिल्म घाटे में आ सकती है. हालांकि, अहमद खान ने इन सभी खबरों को अफवाह बताते हुए सच सामने रखा. वो कहते हैं कि ‘वेलकम टू द जंगल’ का कुल बजट 125 करोड़ रुपये था. फिल्म में कई सारे सितारे एक साथ दिखे लेकिन बजट ज्यादा नहीं रहा.
About the AuthorPranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



