Entertainment

‘भाई का स्टारडम भी काम नहीं आएगा’, रियलिटी शो ‘अलायंस’ में नजर आएंगे सोहेल खान, सलमान ने पहले ही दे दी चेतावनी

Last Updated:July 02, 2026, 10:21 IST

सोहेल खान जल्द ही रियलिटी शो ‘अलायंस’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं. इस शो में आने से पहले वह बतौर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर काम कर चुके हैं. लेकिन ये पहली बार है कि वह किसी शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं. यही वजह है कि शो में आने से पहले उनके भाई सलमान खान ने उन्हें चेतावनी दी है.

नई दिल्ली. सलमान खान के भाई सोहेल खान जल्द ही रियलिटी शो ‘अलायंस’ में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आने वाले हैं. शो में एंट्री से पहले उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि सोहेल के इस शो में जाने के फैसले के बाद सलमान खान का क्या रिएक्शन था. एक्टर ने बताया है कि शो में जाने से पहले ही उनके भाई ने उन्हें चेतावनी दी थी कि तुमने सोच लिया कि क्या करने जा रहे हो.

सोहेल खान जल्द ही प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं. उन्होंने ये साफ कर दिया है कि इस शो में न उनके भाई का नाम या उनका स्टारडम काम आएगा और न ही फिल्म फिल्मी परिवार से होने का रुतबा. यहां सिर्फ दिमाग और रणनीति से अपना रास्ता बनाना होगा.

सोहेल खान पहली बार किसी शो में नजर आने वाले हैं, इस खबर ने इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी है. उनके फैंस तो इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फाइनली एक्टर ने खुलासा कर दिया है कि इस शो को में आने का फैसला उन्होंने क्यों लिया.

Add as Preferred Source on Google

सोहेल खान बताया है कि वह इस शो में एक सुपरस्टार के भाई बनकर नहीं, बल्कि अपनी नई पहचान बनाने के लिए आए हैं. उन्होंने ये भी कहा कि वह कहां से आए हैं और वह कौन हैं, ये सब इस शो में काम नहीं आएगा. यहां सिर्फ मैं, मेरा दिमाग और मेरा गेम काम आएगा.

शो में आने के बाद अगर फैंस को मेरा एक अलग रूप देखने को मिला, तो मेरी मेहनत सफल हो जाएगी. इतना ही नहीं यही मेरी सबसे बड़ी जीत होगी. मैंने तो सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं कभी किसी शो का हिस्सा बनूंगा.

सोहेल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह सलमान को काफी समय से बिग बॉस करते देख रहे हैं कि शो में कितना ड्रामा, कितनी एनर्जी और कई बार तो कितना इमोशनली प्रेशर आ जाती है कंटेस्टेंट पर मुझे लगता है कि कोई भी शो आसान नहीं है.

इस शो के बारे में बात करते हुए सोहेल ने कहा कि इस शो को खेलना आसान नहीं होगा.आपको शो में सामने वाले भनक लगे बिना ही उसे कड़ी चुनौती देनी है, इस शो की इसी बात की वजह से मैंने इस शो के लिए हामी दी है.

बता दें कि सोहेल ने इस दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि जब सलमान को पता चला कि वह इस शो का हिस्सा बन रहे हैं, तो वह हैरान हो गए थे. उन्होंने सोहेल से पूछा, तुम्हें यकीन है कि तुम कौन सा बड़ा फैसला ले रहे हो ?’ उन्होंने मुझे ये चेतावनी भी दी और आशीर्वाद भी.बता दें कि इस नए शो के एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किए जाते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj