Sports

क्या वैभव सूर्यवंशी से जलते हैं श्रेयस अय्यर? रीलबाज भारतीय कप्तान को बेबी बॉस के बारे में कुछ पता ही नहीं

होमखेलक्रिकेट

वैभव से जलते हैं अय्यर? रीलबाज कप्तान को बेबी बॉस के बारे में कुछ पता नहीं

Last Updated:July 02, 2026, 16:43 IST

आयरलैंड के बाद इंग्लैंड के खिलाफ जब वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में डेब्यू का मौका नहीं मिला तो भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे वैभव के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब कुछ ऐसा था कि किसी को भी अटपटा लग सकता है. ऐसे में अब सवाल ये है कि आखिर क्यों अय्यर प्रेस कॉन्फ्रेंस में वैभव को लेकर पूछे गए सवाल पर बचते हुए दिखे. वैभव से जलते हैं अय्यर? रीलबाज कप्तान को बेबी बॉस के बारे में कुछ पता नहींZoomटीम इंडिया के लिए नहीं हुआ है अबतक वैभव का डेब्यू

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के बीच जब आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया, तो सबसे ज्यादा बज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बना था. वैभव को लेकर ऐसा होना बनता भी था. क्रिकेट एक्सपर्ट्स से लेकर सोशल मीडिया पर फैंस तक, हर ओर सिर्फ 15 साल के बेबी बॉस वैभव की ही चर्चा हो रही थी. हालांकि, टीम में वैभव का नाम आने की चर्चा धीरे-धीरे थम गई. वैभव इंडिया ए के साथ श्रीलंका दौरे पर चले गए. यहां वे शुरू के मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन फाइनल में उन्होंने कमाल कर दिया.

श्रीलंका दौरे के बाद जिसका सबको इंतजार था, वह घड़ी भी आ गई. वैभव टीम इंडिया के साथ आयरलैंड दौरे के लिए रवाना हुए. सबको उम्मीद थी कि वैभव को डेब्यू का मौका मिलेगा, लेकिन अफसोस कि ऐसा नहीं हो सका. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जो जायज भी हैं, क्योंकि टीम में वैभव से भी अनुभवी ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्होंने दमदार खेल दिखाया है. लेकिन इन सबके बीच टीम इंडिया के नए-नवेले टी20 कैप्टन श्रेयस अय्यर ने वैभव के लिए जो कहा, वह बहुत लोगों को हजम नहीं हो रहा है.

वैभव को लेकर श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

पहली बार टीम इंडिया में टी20 कप्तान नियुक्त किए गए श्रेयस अय्यर जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए, तो उनसे वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर सवाल पूछा गया. श्रेयस और पूरी दुनिया को पता था कि उनसे ऐसा ही कुछ पूछा जाएगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में अय्यर से पूछा गया कि सोशल मीडिया पर वैभव के डेब्यू को लेकर बज बना हुआ है, इस पर आप क्या कहना चाहेंगे?

अय्यर ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह सोशल मीडिया पर नहीं हैं. यही कारण है कि वैभव को लेकर वहां क्या चल रहा है, उन्हें नहीं पता है. अय्यर ने जिस अंदाज में यह जवाब दिया, उससे यह पता चल रहा था कि फिलहाल 15 साल के इस खिलाड़ी को इंतजार करना पड़ेगा. लेकिन सवाल यह भी उठता है कि जो श्रेयस अय्यर आए दिन अपने सोशल मीडिया पर रील्स और पोस्ट शेयर करते रहते हैं, वह यह कैसे कह सकते हैं कि उन्हें वैभव के बारे में या उन्हें लेकर क्या चल रहा है, यह नहीं पता. इससे साफ हो जाता है कि वैभव के टीम में आने से माहौल में परिवर्तन आया है.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj