National

aaj ka Kanya rashifal 03 july 2026 Virgo horoscope in hindi lucky day good news

Last Updated:July 03, 2026, 00:04 IST

Aaj ka Kanya Rashifal 03 july 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. नौकरी, कारोबार, यात्रा और धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. वहीं विदेश से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है. आखिर आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल कन्या राशि वालों के लिए क्या खास संकेत दे रही है? जानिए देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल से आज का पूरा राशिफल.

देवघर: आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए राहत, खुशखबरी और नए मौके लेकर आया है. अगर पिछले कुछ दिनों से काम का दबाव, पैसों की चिंता या किसी बात को लेकर मन परेशान चल रहा था, तो अब धीरे-धीरे स्थिति आपके पक्ष में होती नजर आएगी. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग बन रहा है. साथ ही चंद्रमा मकर राशि से निकलकर आगे कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जिसका सबसे अच्छा असर कन्या राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए कई मायनों में शुभ रहने वाला है. सुबह से ही सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी और कई ऐसे काम पूरे होंगे, जो काफी दिनों से अटके हुए थे. अगर आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम में लगे रहेंगे तो दिन के अंत तक अच्छे परिणाम मिलने की पूरी संभावना है.

आज खर्च तों होगा लेकिन सुख सुविधाओं के लिए आज खर्च जरूर होगा, लेकिन यह खर्च बेकार नहीं बल्कि आपकी जरूरतों और परिवार की सुविधाओं से जुड़ा रहेगा. घर के लिए कोई जरूरी सामान खरीद सकते हैं या फिर अपने आराम और सुविधा के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं. हालांकि खर्च करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो. नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम की तारीफ भी हो सकती है. वहीं कारोबार करने वालों को कोई नया ग्राहक, नया ऑर्डर या नया अवसर मिल सकता है. अगर किसी नई योजना पर लंबे समय से काम करने की सोच रहे थे तो आज शुरुआत करना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है. मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होती नजर आएगी.

आज यात्रा पूरी करनी पड़ सकती है आज करियर और कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है. यात्रा भले ही थोड़ी थकाने वाली रहे, लेकिन इसका परिणाम आपके पक्ष में जाएगा. जिस काम के लिए निकलेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना काफी अच्छी रहेगी. छात्रों और युवाओं के लिए भी दिन उत्साह से भरा रहेगा. दोस्तों के साथ समय बिताने, नई चीजें सीखने और भविष्य की योजना बनाने का मौका मिलेगा. अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, क्योंकि मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं. वहीं जो लोग विदेश से जुड़े काम, व्यापार, नौकरी या पढ़ाई से जुड़े हैं, उन्हें आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. लंबे समय से रुका हुआ कोई काम आगे बढ़ सकता है या कोई शुभ सूचना मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए उम्मीद, सफलता और नई शुरुआत का संकेत देने वाला रहेगा.

About the AuthorAmit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj