Rajasthan

बारिश में इनडोर प्लांट्स हो रहे हैं खराब? बस ये गलतियां करना छोड़ दें, सालभर रहेंगे फ्रेश और चमकदार

Last Updated:July 03, 2026, 08:21 IST

Indoor Plants Gardening Tips: बारिश और उमस के मौसम में इनडोर प्लांट्स की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है. भिवाड़ी के गार्डनिंग एक्सपर्ट अमित राणा के अनुसार, जरूरत से ज्यादा पानी देने से पौधों की जड़ें गल सकती हैं, इसलिए मिट्टी में केवल संतुलित नमी बनाए रखें. गमले में हरी काई जमने पर उसे तुरंत साफ करें और सप्ताह में एक बार गुड़ाई करें ताकि मिट्टी में हवा का संचार बना रहे. समय-समय पर वर्मी कम्पोस्ट और थोड़ी मात्रा में डीएपी का प्रयोग करने के साथ पौधों को हल्की धूप और खुली हवा भी दें. इससे पौधे लंबे समय तक हरे-भरे और स्वस्थ बने रहते हैं.

ख़बरें फटाफट

अलवर: अपने घर और ऑफिस की सुंदरता बढ़ाने के लिए लोग अक्सर घरों के भीतर लगाए जाने वाले पौधे गमलों में लगाते हैं. ऐसे में इन पौधों को लंबे समय तक हरा-भरा और स्वस्थ बनाए रखने के लिए उनकी सही देखभाल करना बेहद जरूरी है. ताकि आपका घर और ऑफिस हराभरा नजर आए. अलवर जिले में बारिश का मौसम शुरू हो गया है. ऐसे में घरों और ऑफिस में उमश बढ़ जाती है जिसका प्रभाव इनडोर प्लांट्स पर पड़ता है. जिसके कारण वह सूखने लग जाते हैं.

भिवाड़ी में पिछले 15 वर्षों से पौधों की नर्सरी संचालित कर रहे अमित राणा ने इनडोर प्लांट्स को स्वस्थ रखने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं. राणा ने बताया कि गर्मी और उमस के मौसम में कुछ इनडोर पौधे अधिक तापमान और नमी को सहन नहीं कर पाते, जिससे उनके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में पौधों की सही देखभाल करना बेहद आवश्यक है. उन्होंने कहा कि गमले की मिट्टी में उचित नमी बनाए रखें, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी बिल्कुल न दें. अधिक पानी देने से पौधे की जड़ों में गलन शुरू हो जाती है, जिससे पौधा धीरे-धीरे खराब हो सकता है.

पौधे लगे गमले में न जमनें दें हरी काई

उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान मौसम अनुकूल रहता है, लेकिन सभी पौधों की पानी की आवश्यकता समान नहीं होती. जिन पौधों को अधिक पानी की जरूरत होती है, उन्हें बारिश वाले स्थान पर रखा जा सकता है, जबकि कम पानी वाले पौधों को घर के अंदर या सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए, ताकि अतिरिक्त नमी से उन्हें नुकसान न पहुंचे. उन्होंने बताया कि यदि गमले की सतह पर हरी काई जमने लगे तो उसे तुरंत साफ कर देना चाहिए. साथ ही सप्ताह में एक बार गमले की गुड़ाई करना भी जरूरी है, जिससे मिट्टी में हवा का संचार बना रहता है और पौधों की जड़ें स्वस्थ रहती है.

वर्मी कम्पोस्ट में थोड़ी मात्रा में डीएपी मिलाकर प्रयोग करें

पौधों की अच्छी वृद्धि के लिए वर्मी कम्पोस्ट खाद में थोड़ी मात्रा में डीएपी मिलाकर प्रयोग किया जा सकता है. खाद डालने के बाद हल्की गुड़ाई कर पानी देने से मिट्टी में नमी बनी रहती है और पौधों की चमक भी बढ़ती है. उन्होंने सलाह दी कि इनडोर प्लांट्स को सप्ताह में एक बार कुछ समय के लिए बाहर खुली हवा और हल्की धूप में रखें. इसके बाद पौधों की पत्तियों को साफ कर दोबारा अंदर रखें. नियमित देखभाल, संतुलित सिंचाई, समय-समय पर खाद और गुड़ाई करने से इनडोर पौधे लंबे समय तक हरे-भरे और आकर्षक बने रहते हैं.

इनडोर प्लांट को दूर रखने के बजाए पास-पास रखें

अगर आपने अपने घर या ऑफिस में इनडोर पौधे लगा रखें है तो गार्डनिंग एक्सपर्ट अमित राणा ने बताई गई बातें आपके पौधों को बचा सकती है. इंडोर पौधों को गर्मियों में हरा-भरा और सुरक्षित रखने के देखभाल काफी जरूरी है. इनडोर पौधों को दूर-दूर रखने की बजाय पासल्पास एक साथ रखें ऐसा करने पर वह आपस में मिलकर एक नेचुरल नमी का वातावरण तैयार करते हैं. जिसके कारण पत्तियों से पानी भाप बनकर उड़ता है, वह हवा को ठंडा रखता है. इससे कमरे की ड्राई हवा पौधों को नुकसान नहीं पहुंचा पाती और मिट्टी में नमी लंबे समय तक टिकी रहती है.

इंनडोर प्लांट की देखभाल में इन बातों का भी रखें ख्याल

गर्मियों के दिनों में पौधों को ताजगी देने के लिए पौधे की पत्तियों पर पानी का छिड़काव करें. इससे पत्तियों के किनारे झुलसने से बच जाते हैं. गर्मियों में इंडोर पौधों को उचित पानी, पर्याप्त रोशनी और समय-समय पर देखभाल से इनडोर प्लांट्स को सूखने से बचाया जा सकता है. इससे न केवल घर और ऑफिस की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि वातावरण भी ताजगी और हरियाली से भर जाता है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj