World

Venezuela Earthquake Security Guard Rescue: भूकंप जब आता है तो कुछ ही सेकेंड में पूरी दुनिया बदल जाती है. ऊंची-ऊंची इमारतें मलबे में बदल जाती हैं और

होमदुनियाअन्य देश

जाको राखे साइयां! वेनेजुएला में 8 दिन बाद जिंदा मिला गार्ड, चमत्कार ने चौंकाया

Last Updated:July 03, 2026, 08:23 IST

Venezuela Earthquake Security Guard Rescue: वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप के आठ दिन बाद मलबे से एक सिक्योरिटी गार्ड हर्नान अल्बर्टो गिल फ्लोरेस को जीवित निकाल लिया गया. वह नौ मंजिला इमारत के ढहने के बाद करीब 29 फीट नीचे दब गए थे. छह देशों की बचाव टीमों ने 70 घंटे तक चले कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला. इससे पहले दो साल के मासूम क्लेइबर मोरान को भी छह दिन बाद जिंदा बचाया गया था. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार भूकंप में अब तक 1,943 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन ये दोनों रेस्क्यू पूरे देश के लिए उम्मीद की नई किरण बन गए हैं.

ख़बरें फटाफट

जाको राखे साइयां! वेनेजुएला में 8 दिन बाद जिंदा मिला गार्ड, चमत्कार ने चौंकायाZoomवेनेजुएला में भूकंप के आठ दिन बाद मलबे से सिक्योरिटी गार्ड हर्नान अल्बर्टो गिल फ्लोरेस को जिंदा निकाला गया. (फोटो AFP)

Venezuela Earthquake Security Guard Rescue: भूकंप जब आता है तो कुछ ही सेकेंड में पूरी दुनिया बदल जाती है. ऊंची-ऊंची इमारतें मलबे में बदल जाती हैं और उम्मीदें भी टूटने लगती हैं. लेकिन कई बार जिंदगी ऐसी कहानी लिख देती है, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के आठ दिन बाद जो हुआ, उसने दुनिया को एक बार फिर याद दिला दिया कि जब तक सांस चल रही है, तब तक उम्मीद भी जिंदा रहती है. 29 फीट गहरे मलबे के नीचे दबा एक सिक्योरिटी गार्ड आठ दिन बाद जीवित मिला. इससे पहले छह दिन बाद दो साल के एक मासूम बच्चे का सुरक्षित रेस्क्यू भी पूरी दुनिया के लिए उम्मीद की किरण बन चुका था.

सीएनएन रिपोर्ट के मुताबिक हर्नान अल्बर्टो गिल फ्लोरेस वेनेजुएला के ला गुएरा स्थित गैलेरियास प्लाया ग्रांडे शॉपिंग मॉल में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते थे. भूकंप के दौरान नौ मंजिला इमारत का पार्किंग हिस्सा भरभराकर गिर गया और गिल करीब 29 फीट नीचे मलबे में दब गए. शुरुआती दिनों में उन्हें मृत मान लिया गया था, लेकिन राहत टीमों को जीवन के संकेत मिलने के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन आखिरकार आठवें दिन सफलता में बदल गया.

Al aire // Milagro en Venezuela: Hernán es rescatado tras ocho días debajo de los escombros ocasionados por el doble sismo que azotó aquel país.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj