Rajasthan Ka Mausam | Rajasthan Me Barish

Last Updated:July 03, 2026, 18:40 IST
Rajasthan Me Barish ka Mausam : राजस्थान में मानसून सक्रिय, जयपुर में रातभर बारिश से मौसम बदला. पूर्वी राजस्थान में अगले 5-7 दिन भारी बारिश की संभावना. लोग वन विभाग की नर्सरियों से पौधे खरीद रहे हैं. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल टोंक, जयपुर और अलवर से होकर गुजर रही है. यही वजह है कि पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं.जयपुर समेत कई जिलों में बारिश, IMD का नया पूर्वानुमान
जयपुर. राजस्थान में मानसून अब धीरे-धीरे पूरी रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है. पूर्वी राजस्थान में मानसून की एंट्री के बाद बारिश की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं. राजधानी जयपुर में रातभर रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया. कई इलाकों में लोगों को उमस से राहत मिली तो सड़कों और पार्कों का नजारा भी बदला हुआ दिखाई दिया. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिनों में मानसून प्रदेश के और हिस्सों में आगे बढ़ेगा, जिससे बारिश का दायरा भी बढ़ने की संभावना है.
मौसम में आए इस बदलाव का असर सिर्फ तापमान पर ही नहीं बल्कि लोगों के रोजमर्रा के जीवन पर भी दिखाई देने लगा है. एक तरफ कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो दूसरी तरफ पहली अच्छी बारिश के बाद लोग बड़ी संख्या में पौधे खरीदने के लिए वन विभाग की नर्सरियों तक पहुंच रहे हैं. लंबे इंतजार के बाद मानसून के सक्रिय होने से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियान भी अब रफ्तार पकड़ने लगे हैं.
मॉनसून मैप
पूर्वी राजस्थान में अगले कई दिन सक्रिय रहेगा मानसून
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल टोंक, जयपुर और अलवर से होकर गुजर रही है. यही वजह है कि पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं. मौसम विभाग ने उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर और जयपुर संभाग में आज मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है. पूर्वी राजस्थान में अगले पांच से सात दिनों तक मानसून सक्रिय रहने के आसार हैं. इस दौरान कई इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश भी हो सकती है. जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में लगातार बारिश के संकेत दिए गए हैं. वहीं पश्चिमी राजस्थान में भी मौसम बदलने लगा है. जोधपुर और बीकानेर संभाग में आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है.
मानसून की पहली अच्छी बारिश के बाद जयपुर में वन विभाग की नर्सरियों पर पौधे लेने वालों की भारी भीड़ उमड़ी.
परिवार, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में पौधे खरीदकर घर, खेत और आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण के लिए पहुंचे.
मानसून में देरी के कारण धीमा पड़ा पौधारोपण अभियान अब बारिश शुरू होने के साथ रफ्तार पकड़ने लगा है.
वन विभाग ने इस वर्ष पूरे राजस्थान में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है.
अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग रियायती दरों पर पौधे उपलब्ध करा रहा है.
नीम से लेकर गुलमोहर तक की बढ़ी मांगनर्सरियों में सबसे ज्यादा मांग नीम, पीपल, अमलतास, गुलमोहर और विभिन्न फलदार पौधों की देखी गई. बारिश के बाद मिट्टी में नमी बढ़ने से पौधारोपण के लिए मौसम अनुकूल माना जाता है. यही वजह है कि लोग इस मौके का फायदा उठाकर पौधे लगा रहे हैं. वन विभाग का कहना है कि ‘हरयाळो राजस्थान’ अभियान को इस बार मानसून की बारिश से बड़ा सहारा मिला है. विभाग ने मानसून को देखते हुए नर्सरियों में पौधों की उपलब्धता भी बढ़ा दी है. अधिकारियों को उम्मीद है कि इस बार आमजन की भागीदारी पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रहेगी और पौधारोपण का लक्ष्य भी बेहतर तरीके से पूरा होगा. कुल मिलाकर मौसम ने अब राहत भी दी है और हरियाली बढ़ाने का अच्छा मौका भी लोगों के सामने रखा है.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



