Rajasthan

पूर्व राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ आजकल कहां हैं? अशोक गहलोत ने तस्‍वीर शेयर कर बताया हाल

Last Updated:July 03, 2026, 20:19 IST

Jagdeep Dhankhar Health Update: जयपुर के ईएचसीसी अस्पताल में भर्ती देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. डॉ. समीन शर्मा की देखरेख में आज ही उनकी एंजियोप्लास्टी होनी है. सामने आई तस्वीर में गहलोत की गंभीर मुद्रा उनकी गहरी चिंता को दर्शाती है, वहीं बेड पर लेटे धनखड़ हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए आत्मीयता से बात करते नजर आ रहे हैं.पूर्व राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ आजकल कहां हैं? अशोक गहलोत ने बताया हालZoomअशोक गहलोत ने तस्‍वीर शेयर की.

जगदीप धनखड़ उपराष्‍ट्रपति पद से इस्‍तीफा देने के बाद से ही मीडिया की सुर्खियों से दूर नजर आते हैं. मौजूदा वक्‍त में वो कहां हैं? इसकी जानकारी राजस्‍थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ने दी. खराब स्वास्थ्य के चलते लगातार डॉक्टरों की निगरानी में चल रहे पूर्व उपराष्ट्रपति इन दिनों जयपुर के विख्यात ईएचसीसी (EHCC) अस्पताल में भर्ती हैं. अशोक गहलोत ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर साझा की. गहलोत ने बताया कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ की आज ही अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की प्रक्रिया पूरी होनी है और इसके लिए अमेरिका से विशेष रूप से आए विख्यात इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. समीन शर्मा की सीनियर मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है.

चिंता और आत्मीयता का अनूठा सियासी संगमअस्पताल के आईसीयू या स्पेशल वार्ड के कमरे से सामने आई इस तस्वीर में दोनों नेताओं की बॉडी लैंग्वेज और फेशियल एक्सप्रेशंस बहुत कुछ बयां कर रहे हैं. अमूमन राजनीतिक मंचों पर विपरीत विचारधाराओं के कारण दूरी बनाए रखने वाले इन दिग्गजों के बीच यहां एक गहरा मानवीय जुड़ाव साफ नजर आ रहा है. तस्वीर में बेड पर लेटे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के चेहरे पर अस्वस्थता के बावजूद एक सहज मुस्कान और ठहराव है. वे अपने हाथ जोड़कर पूर्व मुख्यमंत्री से आत्मीयता से संवाद कर रहे हैं जो उनके जीवंत और मिलनसार स्वभाव को दिखाता है. दूसरी ओर, बगल में कुर्सी पर बैठे अशोक गहलोत हाथ बांधे (क्रॉस-आर्म्स) मुद्रा में बेहद गंभीर मुद्रा में नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे पर छाई यह गंभीरता और जगदीप धनकड़ की तरफ टिकी एकटक निगाहें मरुधरा की माटी से जुड़े इस देश के बड़े राजनेता के स्वास्थ्य को लेकर उनकी गहरी चिंता और फिक्र को साफ दर्शाती हैं.

EHCC अस्पताल, जयपुर में पूर्व उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। यहां अमेरिका से आए डॉक्टर समीन शर्मा की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। श्री धनकड़ की आज एंजियोप्लास्टी होगी।

मैं ईश्वर से श्री धनखड़ के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। pic.twitter.com/QohEUv8e70

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj