Entertainment

वो सांवला-नीला हीरो, 10 साल में दीं 13 हिट फिल्में, रातोंरात बना सुपर स्टार, जीते 3 नेशनल अवॉर्ड

Last Updated:July 03, 2026, 19:39 IST

ये कहानी बॉलीवुड के उस सुपर स्टार की जो 1969 में मुंबई आया था. जिसे देखते ही दादर स्टेशन पर कुली ने हीरो सुनकर पुकारा था. सांवले और नीले रंग का यही लड़का बॉलीवुड में सुपरस्टार बना. 80-90 के दशक में बॉलीवुड अर राज किया. अमिताभ बच्चन-जीतेंद्र-धर्मेंद्र को जबर्दस्त टक्कर थी. इस सुपर स्टार के क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक साल में इनकी 19 फिल्में रिलीज हुईं. इसी बॉलीवुड सुपर स्टार ने अपने करियर में तीन नेशनल अवॉर्ड जीते. वो नीला हीरो कौन था, आइये जानते हैं..

दादर रेलवे स्टेशन पर कुली ने अनजाने में जिस युवक को हीरो बुलाया, वही सांवले रंग का नौजवान बॉलीवुड सुपर स्टार बना. अपने टैलेंट और अदाकारी के दम पर बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाया. यह मुकाम ऐसे समय बनाया जब अमिताभ बच्चन-धर्मेंद्र और जीतेंद्र की तिकड़ी फिल्म इंडस्ट्री में राज कर रही थी. हम बात कर रहे हैं मिथुन चक्रवर्ती की जिनके संघर्ष की कहानी दिल को छू जाती है. मुंबई में फुटपाथ पर सोए लेकिन हार नहीं मानी. रंग सांवला था. कई डायरेक्टर-प्रोड्यूसर उन्हें देखते ही रिजेक्ट कर देते थे.

मिथुन चक्रवर्ती ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में अपने हीरो बनने की कहानी साझा की थी. उन्होंने इसके पीछे एक कुली का हाथ बताया था. मिथुन ने बताया था कि वो 11 सितंबर 1969 को मुंबई के दादर स्टेशन पर उतरे थे. वो अपने चाचा के पास आए थे. स्टेशन पर उतरते ही कुली ने उन्हें ‘हीरो’ कहकर पुकारा. फिर रिक्शे वाले भी उन्हें ‘हीरो’ बुलाने लगा. दरअसल यह उनका स्टाइल था. वो सवारियों का सामान उठाने के लिए इस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल करते थे. किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. उस गरीब कुली के मुंह से निकले लफ्ज दुआ बन गए. मिथुन चक्रवर्ती सच में हीरो बन गए.

मिथुन दा अपने संघर्ष के दिनों में फुटपाथ पर सोए. फिल्म इंस्टीट्यूट से पढ़कर आए थे और डांस बहुत अच्छा कर लेते थे. मिथुन दा की पूरी कोशिश यही थी कि लोगों का ध्यान उनके चेहरे के रंग पर ना जाए. मृणाल सेन की फिल्म ‘मृगया’ (1976) से मौका मिला. इसी फिल्म से वो ट्राइबल हीरो बन गए. इसी फिल्म के लिए मिथुन दा को नेशनल अवॉर्ड मिला.

Add as Preferred Source on Google

फिर आया साल 1979. इस साल मिथुन दा के फिल्म ‘सुरक्षा’ रिलीज हुई. इस फिल्म में मिथुन ने डांसिंग पर जोर दिया. लोगों को मिथुन दा का डांसिंग स्टाइल बहुत पसंद आया. सुरक्षा हिट हो गई तो फिल्म मैगजीन लिखा गया कि ‘A star is Born.’ फिर तो मिथुन दा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

मिथुन दा को देश-विदेश में पहचान ‘डिस्को डांसर’ फिल्म से मिली. यह फिल्म 17 दिसंबर 1982 में रिलीज हुई थी जिसका डायरेक्शन-प्रोडक्शन बब्बर सुभाष ने किया था. वही मिथुन दा के गॉडफादर बने. मिथुन चक्रवर्ती इस फिल्म से रातोंरात स्टार बने. उनका ब्रेक डांस पॉप्युलर हुआ. ये वो दौर था जब हीरो डांस नहीं कर पाते थे, मिथुन दा ने इस परिपाटी को तोड़ा. ‘डिस्को डांसर’ को रूस समेत कई दूसरे देशों में खूब पसंद किया गया. कहा जाता है कि यह पहली हिंदी फिल्म है जिसने 100 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया.

मिथुन चक्रवर्ती के नाम से प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर दूर भागते थे. उनका रंग सांवला था. बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर केसी बोकाड़िया ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘प्यार झुकता नहीं’ फिल्म को कोई डिस्ट्रीब्यूटर खरीदने को तैयार नहीं था. दिल्ली के एक डिस्ट्रीब्यूटर ने तो केसी बोकाड़िया के सामने ही कह दिया था कि ‘गोरा हीरो चलता है, ये नीला हीरो कहां चलेगा?’ केसी बोकाड़िया ने कहा था, ‘डिस्ट्रीब्यूटर्स मिथुन को नीला हीरो बोलते थे. मैंने कहा कि मेरे गुरु का आशीर्वाद है. मुझे पूरा भरोसा है कि मेरी फिल्म चलेगी. मेरी फिल्म 50 हफ्ते चली.’

डिस्को डांसर के बाद 1985 की ‘प्यार झुकता नहीं’ फिल्म ने मिथुन चक्रवर्ती को सुपर स्टार बना दिया. छोटे कस्बों में उनकी फिल्में खूब पसंद की जाने लगी. मिथुन चक्रवर्ती ने अपने एक इंटरव्यू में खुद कहा था कि ‘प्यार झुकता नहीं’ के बाद उन्हें इमोशनल स्टोरी पर बेस्ड फिल्में मिलने लगी थीं. मिथुन दा ने फिर ‘जागीर’, ‘गुलामी’, ‘स्वर्ग से सुंदर’, ‘मुद्दत’, ‘वतन के रखवाले’, ‘वक्त की आवाज, ‘प्यार का मंदिर’, ‘जीते हैं शान से’, ‘दाता’, ‘दलाल’ जैसी मैसिव हिट फिल्मों से अमिताभ बच्चन-धर्मेंद्र और जीतेंद्र का सिंहासन हिला दिया.

मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर में 370 से ज्यादा फिल्में कीं. यह भी सच है कि उनकी 150 से ज्यादा फिल्में फ्लॉप रहीं लेकिन उनकी पॉप्युलैरिटी-स्टारडम में कोई कमी नहीं आई. मिथुन दा की 150 फिल्में गोल्डन जुबली और डायमंड जुबली रहीं. मिथुन दा ने अपनी पर्सअल लाइफ मे दो शादियां रचाईं. पहली शादी एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक से की थी. यह शादी छह माह भी नहीं टिक पाई थी. दूसरी शादी उन्होंने एक्ट्रेस योगिता बाली से की. योगिता की भी यह दूसरी शादी थी. वो लीजेंड सिंगर किशोर कुमार की पत्नी थीं. 1976 में योगिता-मिथुन की शादी हुई थी.

मिथुन चक्रवर्ती के अफेयर की चर्चा श्री देवी से हमेशा रही. यह भी कहा जाता है कि मिथुन दा के दबाव में श्री देवी ने बोनी कपूर को राखी बांधी थी. श्री देवी से अफेयर पर मिथुन चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में सिर्फ इतना ही कहा था कि ‘अखबारों में जो अफवाह हैं, कुछ गलत हैं तो कुछ सही हैं. मैं मैरिड बेचलर हूं.’

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj