‘घमंडी हैं कमल हासन’, मुन्नाभाई एमबीबीएस के सीन में की थी बड़ी हेर-फेर, यतिन ने सुपरस्टार की बताई असलियत

Last Updated:July 04, 2026, 11:29 IST
कमल हासन के साथ फिल्मों में काम कर चुके यतिन कारयेकर ने एक्टर संग काम करने के बारे में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने कमल हासन को घमंडी कहते हुए बताया कि एक्टर ने ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ की तमिल रीमेक में एक अहम इमोशनल सीन में बदलाव कर डाला था क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि कोई उन्हें थप्पड़ मारे. यतिन के मुताबिक इस बदलाव को देखकर लोग हैरान रह गए थे.
ख़बरें फटाफट
कमल हासन ने फिल्म में बड़े बदलाव किए थे.
नई दिल्ली. साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले दिग्गज एक्टर कमल हासन के साथ काम कर चुके एक्टर यतिन ने उनकी पोल खोली. कमल हासन के को-स्टार के मुताबिक एक्टर काफी घमंडी हैं और वो अपने अनुसार फिल्म के सीन्स में भी बदलाव कर लेते हैं. साल 2003 में आई बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ के तमिल रीमेक के दौरान यतिन ने कमल हासन के साथ काम किया था और लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने अपने इस अनुभव के बारे में खुलकर बात की.
सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में यतिन कार्येकर ने कमल हासन के साथ फिल्म ‘हे राम’ और ‘वसूल राजा एमबीबीएस’ में काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया. उन्होंने बातचीत के दौरान सुपरस्टार को घमंडी बताया. वो कहते हैं कि एक्टर अपने सिवा किसी के बारे में नहीं सोचते हैं और फिल्म को दौरान अहंकार के चलते वो सीन में फेर बदल भी कर लेते हैं.
कमल हासन ने सुनाया फिल्म से जुड़ा किस्सा
यतिन ने ‘वसूल राजा एमबीबीएस’ फिल्म के सेट का एक बेहद दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि हिंदी फिल्म के एक बेहद महत्वपूर्ण और भावुक सीन में जिमी शेरगिल का किरदार गुस्से और लाचारी में संजय दत्त (मुन्ना भाई) को थप्पड़ मार देता है. संजय दत्त ने इस सीन को हूबहू निभाया था, जिसने फिल्म में उनके किरदार को बहुत मानवीय और गहरा दिखाया. लेकिन जब बात इसके तमिल रीमेक की आई, तो कमल हासन ने इस सीन को करने से साफ मना कर दिया.
सुपरस्टार ने फिल्म में किए थे बड़े बदलाव
वो कहते हैं कि कमल हासन ने अपने अंहकार में सीन बदल दिया था. वो नहीं चाहते थे कि कोई उन्हें थप्पड़ मारे. थप्पड़ से बचने के लिए उन्होंने सीन में बदलाव किए जिसके बाद किरदार ने सिर्फ उन्हें धक्का मारा था. यतिन ने आगे बताया कि इस बदलाव से सेट पर मौजूद असिस्टेंट डायरेक्टर्स भी काफी परेशान और हैरान थे. उनके मन में बस यही सवाल आ रहा था कि जब बॉलीवुड के इतने बड़े स्टार संजय दत्त यह सीन इतनी सहजता से कर सकते हैं, तो कमल हासन को पर्दे पर थप्पड़ खाने में क्या दिक्कत है?
कमजोर रह गया फिल्म का इमोशनल एंगल
यतिन कार्येकर का मानना है कि इस तरह के बदलावों के कारण तमिल रीमेक का इमोशनल पहलू बेहद कमजोर पड़ गया था. ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में मुन्ना और उसके पिता (सुनील दत्त) के बीच का रिश्ता फिल्म की सबसे बड़ी ताकत था. सुनील दत्त की स्क्रीन प्रेजेंस और उनके कड़क लेकिन भावुक पिता के किरदार ने दर्शकों को रुला दिया था.
About the AuthorPranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



