अब आसमान छूएंगे वॉटर टैंक! हैदराबाद के कोकापेट में बनने जा रहे भारत के पहले मल्टी-स्टोरी वॉटर टैंक, जानें खासियत

होमताजा खबरदेश
हैदराबाद के कोकापेट में बनने जा रहे भारत के पहले मल्टी-स्टोरी वॉटर टैंक
Last Updated:July 04, 2026, 23:28 IST
Hyderabad News: हैदराबाद के तेजी से विकसित हो रहे कोकापेट क्षेत्र में देश का पहला बहुमंजिला (मल्टी-स्टोरी) वॉटर टैंक बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है. इस आधुनिक परियोजना का उद्देश्य बढ़ती शहरी आबादी के बीच जल भंडारण क्षमता बढ़ाना और भूमि का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है. पारंपरिक वॉटर टैंकों की तुलना में यह मल्टी-लेवल संरचना करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन बचाने में मदद करेगी. विशेषज्ञों का मानना है कि यह मॉडल भविष्य के स्मार्ट शहरों के लिए एक नई मिसाल साबित हो सकता है. आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीक से तैयार होने वाला यह प्रोजेक्ट शहरी विकास और जल प्रबंधन के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकता है.
ख़बरें फटाफट
हैदराबाद में कमाल: कोकापेट में बनेंगे देश के पहले बहुमंजिला वॉटर टैंक
हैदराबाद: हैदराबाद का आईटी और रियल एस्टेट हब कहा जाने वाला कोकापेट और निओपोलिस इलाका आने वाले दिनों में शहरी बुनियादी ढांचे के मामले में एक नया इतिहास रच सकता है. इस हाई-वैल्यू ज़ोन में पानी की बढ़ती मांग को पूरा करने और बेशकीमती ज़मीन को बचाने के लिए हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन वॉटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (HMWSSB) एक बेहद अनोखे और आधुनिक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है. विभाग अब पारंपरिक बड़े और फैले हुए वाटर टैंकों की जगह अत्याधुनिक मल्टी-स्टोरी वॉटर रिजर्वायर्स यानी बहुमंजिला पानी की टंकियां बनाने की योजना तैयार कर रहा है.
HMWSSB के प्रबंध निदेशक अशोक रेड्डी ने संबंधित अधिकारियों को कोकापेट क्षेत्र में इन बहुमंजिला जलाशयों के निर्माण की तकनीकी व्यवहार्यता की जांच करने के आदेश दिए हैं. दरअसल, कोकापेट और उसके आसपास के इलाकों में कमर्शियल और रेजिडेंशियल प्लॉट्स की कीमतें आसमान छू रही हैं. ऐसे में पारंपरिक तरीके से विशाल जलाशयों के लिए एकड़ में ज़मीन आवंटित करना सरकार और प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है. इस समस्या से निपटने के लिए वर्टिकल यानी बहुमंजिला वॉटर रिजर्वायर्स का कॉन्सेप्ट सामने लाया गया है. जिससे बेहद कम जगह में लाखों गैलन पानी स्टोर किया जा सकेगा और कीमती ज़मीन को अन्य विकास कार्यों के लिए बचाया जा सकेगा.
विशाल पाइपलाइन के काम का जमीनी निरीक्षणइस नई योजना के साथ-साथ जल बोर्ड के एमडी ने क्षेत्र में चल रहे अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की भी समीक्षा की. उन्होंने खानापुर में गोदावरी फेज-II और III के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यों, निओपोलिस वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट और वहां बिछाई जा रही 1,200-एमएम व्यास वाली विशाल पाइपलाइन के काम का जमीनी निरीक्षण किया.
विशाल पाइपलाइन के काम का जमीनी निरीक्षणअधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए एमडी ने कहा कि कोकापेट और निओपोलिस जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में भविष्य में पानी की कोई किल्लत नहीं होनी चाहिए. उन्होंने सभी पाइपलाइन शिफ्टिंग और निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने का आदेश दिया ताकि क्षेत्र के निवासियों और आईटी कंपनियों को निर्बाध पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. अगर यह बहुमंजिला रिजर्वायर प्रोजेक्ट तकनीकी रूप से पास हो जाता है, तो यह शहरी जल प्रबंधन के क्षेत्र में पूरे देश के लिए एक रोल मॉडल साबित होगा.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Hyderabad,Telangana



