भरतपुर में धाय-धाय… लूट की कोशिश नाकाम होते ही बौखलाए बदमाश, व्यापारी को गोली मारकर हुए फरार

Last Updated:July 05, 2026, 06:54 IST
Bharatpur Crime News: भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र में मारुति नंदन कॉलेज के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने परचून व्यापारी प्रमोद मित्तल पर लूट के इरादे से फायरिंग कर दी. व्यापारी अपने बेटे निशांक के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने उनका बैग छीनने का प्रयास किया. विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे प्रमोद मित्तल घायल हो गए. राहगीर के शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले. घायल व्यापारी का आरबीएम अस्पताल में इलाज जारी है. एसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी लागू की है.
ख़बरें फटाफट
भरतपुर में परचून व्यापारी प्रमोद मित्तल पर फायरिंग, लूट का विरोध करने पर मारी गोली ( AI Image )
Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. कानून व्यवस्था को धता बताते हुए बेखौफ बदमाशों ने भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. यहां एक प्रसिद्ध परचून व्यापारी पर लूट के इरादे से आए मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने सरेराह जानलेवा हमला कर दिया. इस सनसनीखेज वारदात के बाद से स्थानीय व्यापारियों और आम जनता में भारी आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे के आला अधिकारी तुरंत एक्टिव मोड में आ गए हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परचून व्यापारी का नाम सेठ प्रमोद मित्तल है. प्रमोद मित्तल रोजाना की तरह रविवार को भरतपुर शहर के बिजलीघर इलाके से अपनी दुकान बंद कर अपने बेटे निशांक मित्तल के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में चिकसाना थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले मारुति नंदन कॉलेज के पास पहले से ही घात लगाकर बैठे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया. तीनों बदमाशों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था. कॉलेज के पास पहुंचते ही बदमाशों ने चलती स्कूटी पर प्रमोद मित्तल के कंधे पर लटके बैग को झपट्टा मारकर छीनने की कोशिश की.
विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोलीजब व्यापारी प्रमोद मित्तल ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए रुपयों से भरे बैग को नहीं छोड़ा और कड़ा विरोध किया, तो बदमाशों ने उन पर बेहद करीब से फायरिंग कर दी. गोली चलने से प्रमोद मित्तल की पीठ पर छर्रे लग गए, जिससे अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार दोनों बाप-बेटे सड़क पर गिर पड़े. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक जागरूक राहगीर ने तत्परता दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया. राहगीर को चिल्लाता देख और आसपास के लोगों को अपनी तरफ दौड़ता देख तीनों बदमाश घबरा गए और बिना बैग लूटे अपनी मोटरसाइकिल लेकर मौके से तेजी से फरार हो गए.
भारी पुलिस बल मौके पर, जिले में नाकाबंदीवारदात के तुरंत बाद बेटे निशांक मित्तल ने बिना समय गंवाए घायल पिता को जिला आरबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका सघन उपचार कर रही है. डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल व्यापारी की स्थिति में सुधार है. घटना की गंभीरता को देखते हुए भरतपुर एसपी राजेश कुमार मीणा, एडिशनल एसपी धर्मेंद्र यादव और ग्रामीण एएसपी कन्हैयालाल भारी पुलिस बल के साथ तुरंत अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे. एडिशनल एसपी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए पूरे जिले में सख्त नाकाबंदी करवा दी गई है. पुलिस की टीमें बदमाशों के हुलिए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bharatpur,Bharatpur,Rajasthan



