पाली में बवाल, छात्रा पर गंदी नजर रखने वाले मजनूं टीचर को ग्रामीणों ने पीटा, मुंह काला कर पहनाई जूतों की माला

Last Updated:July 06, 2026, 15:27 IST
Pali News : पाली के सोजत इलाके में 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी टीचर पर आज ग्रामीण टूट पड़े. उन्होंने टीचर की जमकर पिटाई की और उसका मुंह काला कर दिया. बाद में जूतों की माला भी पहना दी. स्कूल में मचे बवाल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी टीचर को हिरासत में ले लिया है. वहीं शिक्षा विभाग ने उसे सस्पेंड कर दिया है. शिक्षा विभाग ने आरोपी टीचर को सस्पेंड कर दिया है.
पाली. पाली जिले के सोजत इलाके में सरकारी स्कूल की 11वीं की छात्रा से स्कूल के ही टीचर की ओर से दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में आज ग्रामीण उग्र हो गए. गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी टीचर को पकड़ लिया और उसका मुंह काला करके जूतों के माला पहना दी. इससे वहां माहौल गरमा गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जैसे-तैसे करके हालात को काबू में किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने भी तत्काल ही कड़ा एक्शन ले लिया है. विभाग ने आरोपी टीचर को सस्पेंड कर दिया है. पुलिस ने आरोप टीचर को हिरासत में ले लिया है.
पुलिस के अनुसार यह मामला सोजत इलाके के नेहड़ा बड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का है. यहां के संस्कृत विषय के टीचर भूपेंद्र शर्मा पर आरोप है कि उसने 11वीं कक्षा की छात्रा के दुष्कर्म का प्रयास किया. टीचर ने कथित रूप से छात्रा को मोबाइल दे रखा था. वह मोबाइल से छात्रा से अश्लील बातें करता था. उसके बाद आरोपी टीचर ने एक दिन छात्रा को बहला-फुसलाकर घर बुलाया और उससे जोर जबर्दस्ती करने का प्रयास किया. लेकिन छात्रा की सतर्कता के चलते वह बच गई और वहां से भाग छूटी.
सोशल मीडिया के जरिये मामला अधिकारियों तक पहुंचाबाद में छात्रा ने इस संबंध में प्रधानाचार्य को भी बताया लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं करके मामले को दबाने की कोशिश की. इससे छात्रा और तनाव में आ गई. उसने स्कूल जाना ही छोड़ दिया. उसके बाद यह मामला धीरे-धीरे सामने आया और सोशल मीडिया के जरिये शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक पहुंचा. उसके बाद सोजत के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने एक्शन लेते हुए जांच कमेटी गठित कर दी. लेकिन इस बीच यह बात गांव में फैल गई.
आज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ाजांच कमेटी मामले की जांच कर ही रही थी कि सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. बड़ी संख्या में लोग स्कूल में एकत्र हो गए और अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. आक्रोशित भीड़ ने इस घिनौने कृत्य के आरोपी टीचर को वहीं पर पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट कर डाली. आक्रोशित भीड़ का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ, बल्कि उसने आरोपी शिक्षक के चेहरे पर कालिख पोत दी और उसे जूतों की माला पहना दी.
टीचर के खिलाफ केस दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही हैघटना की सूचना मिलने पर सोजत थाना पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर आरोपी शिक्षक को अपनी हिरासत में ले लिया. पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है. पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है. अब उसके खिलाफ केस दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Pali,Pali,Rajasthan



