Health

Hormonal Health Tips: क्या आपके भी हार्मोन का संतुलन बिगड़ गया है? डॉक्टर से जानिए इसके लक्षण और आयुर्वेद के सटीक उपाय

Last Updated:July 06, 2026, 18:36 IST

Hormonal Health Tips: क्या आपको हर समय थकान रहती है या छोटी-छोटी बात पर मूड खराब हो जाता है? रात में नींद न आना और पीरियड्स की गड़बड़ी हार्मोनल असंतुलन का संकेत हो सकती है. आयुर्वेद में अश्वगंधा, तुलसी, शतावरी जैसी जड़ी-बूटियों को हार्मोनल हेल्थ के लिए मददगार माना गया है. लेकिन डॉक्टर मोहम्मद इकबाल के मुताबिक, बिना जांच और डॉक्टरी सलाह के इनका सेवन शुरू नहीं करना चाहिए. जानिए सही तरीका.

Hormone Imbalance: क्या आपको हर समय थकान रहती है? छोटी-छोटी बात पर मूड खराब हो जाता है, रात में नींद ठीक से नहीं आती या फिर पीरियड्स की गड़बड़ी बनी रहती है? कई बार इसकी वजह शरीर में हार्मोन का बिगड़ा संतुलन भी हो सकता है. ऐसे में अच्छी बात यह है कि घर में इस्तेमाल होने वाली कुछ पारंपरिक जड़ी-बूटियां हार्मोनल हेल्थ को सपोर्ट करने में मददगार मानी जाती हैं. लेकिन वरिष्ठ डॉक्टर मोहम्मद इकबाल के मुताबिक, बिना जांच और बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी जड़ी-बूटी का सेवन शुरू नहीं करना चाहिए.

जानिए क्यों जरूरी हैं हार्मोन?दरअसल, हार्मोन हमारे शरीर के ऐसे केमिकल मैसेंजर हैं जो नींद, भूख, ऊर्जा, तनाव, मूड और महिलाओं में पीरियड्स जैसे कई जरूरी कामों को कंट्रोल करते हैं. जब इनका संतुलन बिगड़ता है, तो शरीर अलग-अलग तरह के संकेत देने लगता है.

तनाव और कोर्टिसोल के लिए अश्वगंधाऐसे में सबसे पहले बात करते हैं अश्वगंधा की. इसे तनाव कम करने और शरीर के कोर्टिसोल हार्मोन को संतुलित रखने में मददगार माना जाता है. इसे आमतौर पर पाउडर, कैप्सूल या टैबलेट के रूप में लिया जाता है.

तनाव कम करने में सहायक है तुलसीइसके बाद आती है तुलसी. यह सिर्फ सर्दी-जुकाम में ही नहीं, बल्कि तनाव कम करने और शरीर को बेहतर तरीके से काम करने में भी सहायक मानी जाती है. इसका सेवन तुलसी की चाय या काढ़े के रूप में किया जाता है.

महिलाओं की सेहत के लिए वरदान है शतावरीशतावरी को आयुर्वेद में महिलाओं की सेहत के लिए खास जड़ी-बूटी माना गया है. पीरियड्स और रजोनिवृत्ति के दौरान होने वाली कुछ दिक्कतों में इसका इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है.

ऊर्जा और प्रजनन क्षमता बढ़ाती है मैका की जड़वहीं मैका की जड़ को ऊर्जा और प्रजनन स्वास्थ्य को सपोर्ट करने वाली जड़ी-बूटी माना जाता है. कुछ अध्ययनों में इसके काफी अच्छे नतीजे भी सामने आए हैं.

मुलेठी का इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानीइसके अलावा मुलेठी भी हार्मोनल हेल्थ में मददगार मानी जाती है, लेकिन इसका ज्यादा या लंबे समय तक सेवन नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए इसे हमेशा विशेषज्ञ की सलाह पर ही लें.

डॉक्टर की सलाह: सिर्फ जड़ी-बूटियों पर न रहें निर्भरडॉक्टर मोहम्मद इकबाल का कहना है कि सिर्फ जड़ी-बूटियों के भरोसे हार्मोन ठीक करने की कोशिश न करें. अगर लंबे समय से थकान, मूड स्विंग, वजन में बदलाव या पीरियड्स की परेशानी बनी हुई है, तो सबसे पहले डॉक्टर से जांच कराएं. सही इलाज के साथ-साथ संतुलित खानपान, रोजाना व्यायाम, अच्छी नींद और तनाव कम करना ही हार्मोन को स्वस्थ रखने का सबसे बेहतर और सही तरीका है.

About the AuthorRahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Rampur,Uttar Pradesh

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj