Jaipur News: दो साल से जारी पैंथर की आवाजाही, अब घर के बाड़े में घुसकर किया पशु का शिकार

Last Updated:August 30, 2026, 17:22 IST
Jaipur News: कोटपूतली के विराटनगर वन रेंज क्षेत्र के पापड़ा गांव में पैंथर की दहशत बढ़ती जा रही है. बीती रात पैंथर एक मकान के बाड़े में घुस गया और बंधी पाड़ी पर हमला कर उसे मार डाला. ग्रामीणों का दावा है कि इलाके में करीब दो साल से पैंथर की लगातार आवाजाही है. घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर पैंथर को पकड़ने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है.
जयपुर. कोटपूतली के विराटनगर वन रेंज क्षेत्र के पापड़ा गांव में पैंथर की गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. बीती रात एक पैंथर गांव में स्थित एक मकान के बाड़े में घुस गया और वहां बंधी भैंस की पाड़ी पर हमला कर दिया. हमले में पाड़ी की मौत हो गई. घटना के बाद किसान परिवार के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों में भी भय का माहौल बना हुआ है.
जानकारी के अनुसार, पैंथर रात के समय रामजीलाल गुर्जर के मकान के बाड़े में घुसा. बाड़े में बंधी पाड़ी पर पैंथर ने हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया. पैंथर के हमले से पाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई. सुबह घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर चिंता जताई.
दो साल से पैंथर की आवाजाही का दावाग्रामीणों का कहना है कि पापड़ा गांव और आसपास के क्षेत्र में पिछले करीब दो वर्षों से पैंथर की लगातार आवाजाही बनी हुई है. ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी पैंथर कई पशुओं पर हमला कर चुका है और उन्हें अपना शिकार बना चुका है. लगातार हो रही घटनाओं के चलते ग्रामीणों में अपने पशुधन के साथ-साथ परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है. ग्रामीणों का आरोप है कि पैंथर की गतिविधियों और पशुओं पर हो रहे हमलों की जानकारी कई बार वन विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई. ग्रामीणों का कहना है कि पैंथर की बढ़ती गतिविधियों के कारण रात के समय खेतों और घरों के आसपास जाने में भी लोगों को डर लगने लगा है.
पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांगघटना के बाद वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में तत्काल पिंजरा लगाने, पैंथर की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने और उसे पकड़ने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पैंथर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचाया गया तो भविष्य में किसी इंसान पर भी हमला होने की आशंका बनी रहेगी. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि वन विभाग ने जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे. घटना के बाद गांव में पैंथर को लेकर चर्चा और भय का माहौल बना हुआ है.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 30, 2026, 17:21 IST



