Aaj 7 July Tula Rashifal: चंद्रमा का गोचर तुला राशि वालों का चमकाएगा भाग्य, नौकरी-कारोबार में बड़े लाभ के याेग

Last Updated:July 07, 2026, 06:27 IST
Aaj ka Tula Rashifal 7 July 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन नई शुरुआत और सफलता के संकेत लेकर आया है. चंद्रमा के मेष राशि में प्रवेश से व्यापार, साझेदारी, नौकरी और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. ज्योतिषाचार्य हिमांशु दाधीच के अनुसार, यदि आप किसी पार्टनरशिप बिजनेस से जुड़े हैं तो रुकी हुई डील पूरी होने और नए क्लाइंट मिलने के योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों के काम की सराहना होगी और टीम के साथ बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे. जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने का अच्छा समय है. प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी और स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करने से शुभ परिणाम और मानसिक शांति मिलने की मान्यता है.
ख़बरें फटाफट
Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों आज गोचर में एक शानदार बदलाव हो रहा है. चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं जो आपकी कुंडली का सप्तम भाव माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र में सप्तम भाव जीवनसाथी, वैवाहिक जीवन, साझेदारी, व्यापार, सार्वजनिक संबंधों और नए समझौतों का प्रतिनिधित्व करता है. ऐसे में आज का दिन इन सभी क्षेत्रों में अच्छे परिणाम देने वाला साबित हो सकता है. अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, व्यापार और नौकरी के लिहाज से आज का दिन काफी लाभदायक रहेगा.
यदि आप किसी पार्टनरशिप बिजनेस से जुड़े हैं या किसी के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं तो आज आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. लंबे समय से रुकी हुई कोई व्यावसायिक डील फाइनल होने के योग बन रहे हैं. नए क्लाइंट से मुलाकात लाभदायक रहेगी और आपकी स्पष्ट सोच , संवाद शैली लोगों को प्रभावित करेगी. नौकरीपेशा लोगों को भी टीमवर्क में सफलता मिलेगी और आपके काम की सराहना होगी. वहीं जो लोग मार्केटिंग, सेल्स, कंसल्टेंसी या पब्लिक डीलिंग से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा.
भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से कर सकते हैं चर्चा
स्वास्थ्य और रिश्तो की बात करें तो पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ आपसी समझ पहले से बेहतर होगी. जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से चर्चा कर सकते हैं. प्रेम संबंधों में भी विश्वास बढ़ेगा और रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा.
तुला राशि के जातक करें ये उपाय
आज मंगलवार का शुभ दिन है जो भगवान हनुमान को समर्पित होता है. इसलिए तुला राशि के जातक आज हनुमान जी के मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करें. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय से बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है, बाधाएं दूर होती हैं.About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ajmer,Rajasthan
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



