धौलपुर के इस गांव की तस्वीर चौंकाएगी… बारिश बनी बच्चों की सबसे बड़ी दुश्मन! रोज कीचड़ में गिरकर स्कूल पहुंच रहे मासूम

Last Updated:July 07, 2026, 08:40 IST
Dhaulpur Haidalpur Village Problems: धौलपुर के हैदलपुर गांव की मुख्य सड़क बदहाल है. बारिश में कीचड़ और जलभराव से बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है, पढ़ाई प्रभावित हो रही है. ग्रामीणों ने जल्द समाधान की मांग की. ग्रामीण भारत सिंह ने बताया कि गांव के सरकारी विद्यालय का रास्ता भी इसी मुख्य सड़क से होकर गुजरता है. बच्चे रोज इसी कीचड़ से होकर स्कूल पहुंचते हैं और कई बार गिरकर घायल हो जाते हैं
धौलपुर. राजस्थान के धौलपुर जिले से करीब 8 किलोमीटर दूर कोलुआ ग्राम पंचायत के हैदलपुर गांव की मुख्य सड़क बदहाल स्थिति में है. सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और बरसात के मौसम में यहां कीचड़ और जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो जाती है. हालात ऐसे हैं कि गांव के लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो जाता है. सबसे ज्यादा परेशानी उन छोटे-छोटे बच्चों को झेलनी पड़ रही है, जिन्हें इसी रास्ते से होकर सरकारी विद्यालय जाना पड़ता है.
गांव के मुख्य मार्ग पर जगह-जगह पानी भर जाने से बच्चों को रोज कीचड़ से होकर स्कूल पहुंचना पड़ता है. कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोट लग जाती है और उनकी यूनिफॉर्म भी खराब हो जाती है. बरसात के दिनों में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि कई बच्चे स्कूल जाना ही छोड़ देते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है.
जल निकासी नहीं होने से बढ़ रही परेशानीस्थानीय निवासी अजय सिंह ने बताया कि गांव में जलभराव का सबसे बड़ा कारण पानी निकासी की उचित व्यवस्था का अभाव है. बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है और पूरा रास्ता कीचड़ में बदल जाता है. उनका कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि गांव में वोट मांगने आते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद गांव की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं देता. उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के नाम पर गांव में कोई ठोस काम नहीं हुआ है. बारिश के दौरान पूरा गांव जैसे कैद होकर रह जाता है, क्योंकि बाहर निकलने लायक रास्ता ही नहीं बचता.
विद्यालय जाने वाले बच्चों की बढ़ी मुश्किलग्रामीण भारत सिंह ने बताया कि गांव के सरकारी विद्यालय का रास्ता भी इसी मुख्य सड़क से होकर गुजरता है. बच्चे रोज इसी कीचड़ से होकर स्कूल पहुंचते हैं और कई बार गिरकर घायल हो जाते हैं. उनका कहना है कि जब तक गांव में बेहतर जल निकासी की व्यवस्था नहीं होगी और बंद पड़े नालों को दुरुस्त नहीं किया जाएगा, तब तक इस समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है.
विद्यालय के सामने सबसे ज्यादा जलभरावदिनेश कुशवाहा ने बताया कि विद्यालय के सामने सबसे ज्यादा कीचड़ और पानी जमा रहता है. यह गांव का मुख्य मार्ग भी है, इसलिए महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. गांव में आठवीं कक्षा तक का सरकारी विद्यालय है, लेकिन बरसात के दिनों में कई बच्चे कीचड़ और जलभराव के कारण स्कूल नहीं पहुंच पाते. उनका कहना है कि यही बच्चे गांव का भविष्य हैं और उनकी शिक्षा इस समस्या की वजह से प्रभावित हो रही है.
ग्रामीणों ने की जल्द समाधान की मांगग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि गांव की सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए. उनका कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो हर बरसात में गांव के लोगों और स्कूली बच्चों को इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan



