चेन्नई या रांची नहीं, ये इंग्लैंड है बाबू! धोनी को देखते ही बेकाबू हुए फैंस, बड़ी मुश्किल से कार तक पहुंचे

होमखेलक्रिकेट
चेन्नई या रांची नहीं, ये इंग्लैंड है बाबू! धोनी को देखते ही बेकाबू हुए फैंस
Last Updated:July 08, 2026, 12:59 IST
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का सिर्फ देश में ही नहीं, विदेशों में भी जलवा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में धोनी को इंग्लैंड में फैन ने घेर लिया. धोनी के लिए फैंस में ऐसी दीवानगी देखने को मिली कि उन्हें कार तक पहुंचने में मुश्किल हो रही थी. भारी सुरक्षा के बीच धोनी किसी तरह पहुंचे.इंग्लैंड में धोनी को फैंस ने घेरा
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का फैंस में रिटायरमेंट के बाद भी जबरदस्त क्रेज है. धोनी के लिए ये क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में खूब देखने को मिलती है. ऐसा ही कुछ भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मैच के दौरान हुआ. धोनी ये मुकाबला देखने स्टेडियम पहुंचे थे. इसके अलावा धोनी का 7 जुलाई को जन्मदिन भी था.
ऐसे में धोनी जैसे ही मैच के बाद स्टेडियम से बाहर निकले फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया. धोनी के लिए इंग्लैंड में फैंस की इस दीवानगी को देखकर किसी को यकीन नहीं हो रहा है, क्योंकि ऐसा नजारा अक्सर उनके होमटाउन रांची या फिर चेन्नई में देखने को मिलता है.
मुश्किल से कार तक पहुंचे धोनी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा सकता है कि धोनी फैंस के बीच फंस गए हैं. उन्हें अपनी कार तक पहुंचने में जद्दोजहद करनी पड़ी है. बड़ी मुश्किल सुरक्षाकर्मियों ने धोनी को उनके कार तक पहुंचाया. उसके बाद ही वह रवाना हो पाए. इस दौरान हर तरफ से सिर्फ धोनी का नाम गूंज रहा था.
टीम इंडिया को 125 रनों से मिली करारी हार
वहीं, दूसरी तरफ मैच की बात करें तो टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 125 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. मैच में इंग्लैंड की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने फिल साल्ट की दमदार अर्धशतकीय पारी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन का स्कोर खड़ा किया. इस के जवाब में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बहुत ही निराशाजनक रही. यही वजह है कि टीम इंडिया 11.4 ओवर में 76 रन बनाकर सिमट गई. इस हार के साथ ही टीम इंडिया अब पांच मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ गई.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



