चौड़ा रास्ता व्यापार मंडल की ओर से 10 जुलाई को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

निराला समाज जयपुर। चौड़ा रास्ता व्यापार मंडल एवं अमर जैन अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 10 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अमर जैन अस्पताल परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।

व्यापार मंडल के महासचिव आलोक गुप्ता ने बताया कि शिविर में चौड़ा रास्ता क्षेत्र के व्यापारी, उनके परिवारजन, दुकान स्टाफ, मित्र एवं रिश्तेदारों सहित आम नागरिक भी नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच का लाभ उठा सकेंगे।
शिविर में चेस्ट फिजिशियन, जनरल सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, फिजिशियन, दंत चिकित्सक एवं फिजियोथेरेपिस्ट अपनी सेवाएं देंगे।
आयोजकों ने सभी से समय पर पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि देर से आने पर अधिक प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस जनहितकारी चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने एवं इसे सफल बनाने का आग्रह किया।
महासचिव आलोक गुप्ता ने कहा कि “स्वस्थ व्यापारी, समृद्ध बाजार” की सोच के साथ आयोजित यह शिविर व्यापारियों और आमजन के स्वास्थ्य के प्रति व्यापार मंडल की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।



