‘सिर्फ कहानी न समझें’, ‘रामायण’ की रिलीज से पहले मेकर्स का अनूठा प्लान, 400 से ज्यादा स्कूलों में करेंगे कैंपेन

Last Updated:July 09, 2026, 22:13 IST
फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स 9 जुलाई से देशभर में स्कूल एक्टिवेशन कैंपेन शुरू करने जा रहे हैं. इस पहल के तहत 18 शहरों के 400 से ज्यादा स्कूलों में क्विज और ड्रॉइंग जैसी एक्टिविटी की जाएंगी. इससे 5 लाख से ज्यादा छात्र रामायण की विरासत से जुड़ेंगे. रणबीर कपूर स्टारर फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 को आएगा, तो दूसरा दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा.
ख़बरें फटाफट
‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी.
नई दिल्ली: फिल्म ‘रामायण’ को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसके निर्माता नमित मल्होत्रा हैं. मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ को लेकर अब नया अपडेट आया है. मेकर्स फिल्म को सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि इसे एक कल्चरल इवेंट का रूप देने की तैयारी कर चुके हैं. इसी सोच के साथ 9 जुलाई 2026 से देशभर के स्कूलों में ‘स्कूल एक्टिवेशन कैंपेन’ शुरू किया जा रहा है. शानदार पहल के जरिए टीम का मकसद भारत के महान और कालजयी महाकाव्य की सीख, उसके आदर्शों और विरासत को सीधे नई पीढ़ी यानी बच्चों तक पहुंचाना है. मेकर्स का कहना है कि वे चाहते हैं कि बच्चे रामायण को सिर्फ एक पौराणिक कथा की तरह न सुनें, बल्कि उसके मूल्यों, साहस, कर्तव्य और प्रेम की भावना को गहराई से महसूस करें.
कैंपेन अपने-आप में बेहद भव्य होने वाला है, जो देश के 18 अलग-अलग शहरों के 400 से अधिक स्कूलों तक पहुंचेगा. मेगा ड्राइव के जरिए करीब 5 लाख से ज्यादा छात्रों को रामायण की अनमोल विरासत से जोड़ने का टारगेट रखा गया है. स्कूलों में बच्चों के लिए कई तरह की मजेदार एक्टिविटीज रखी जाएंगी, जिनमें रामायण से प्रेरित ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन, क्विज कॉम्पिटिशन, क्रिएटिव एक्टिविटीज और बातचीत के सेशन्स शामिल होंगे. कैंपेन की खूबसूरत बात है कि इसके जरिए बच्चों को माता-पिता और दादा-दादी के साथ रामायण की कहानियों पर चर्चा करने को बढ़ावा मिलेगा.
(फोटो साभार: Instagram)
दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म ‘रामायण’अगर फिल्म की बात करें तो नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है. दो पार्ट में बनी भव्य फिल्म को ग्लोबल लेवल पर विजुअल इफेक्ट्स और आईमैक्स फॉर्मेट के साथ रिलीज किया जाएगा. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के दमदार किरदार में नजर आएंगे. सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं. ऐतिहासिक फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026, तो दूसरा पार्ट दिवाली 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगा. स्कूल कैंपेन के जरिये युवाओं और बच्चों में ‘रामायण’ के प्रति मजबूत और इमोशनल बॉन्ड क्रिएट किया जाएगा.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi



