राजस्थान की भजनलाल सरकार की बिजली सेक्टर में नई छलांग, सप्लाई में होगा सुधार, AI के उपयोग से खुलेंगी नई राहें

Last Updated:July 09, 2026, 11:32 IST
Rajasthan News : इंटरनेशनल सोलर अलायंस ने राजस्थान सरकार के साथ फ्रेमवर्क फॉर एक्शन पर साइन किए हैं. इसके तहत सौर ऊर्जा के विस्तार, प्रसारण और वितरण के लिए योजनाएं बनेगी. इससे बिजली आपूर्ति में बड़ा सुधार आएगा और उपभोक्ताओं को गुणवत्ता पूर्ण बिजली मिलेगी. राजस्थान देश का ऐसा पहला राज्य है जिसके साथ आईएसए साझेदार बना है.फ्रेमवर्क फॉर एक्शन पर राजस्थान सरकार की ओर से ऊर्जा सचिव आरती डोगरा और इंटरनेशनल सोलर अलायंस की तरफ से उसके महानिदेशक आशीष खन्ना ने हस्ताक्षर किए.
जयपुर. राजस्थान देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जिसके साथ 128 देशों के समूह वाले इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने फ्रेमवर्क फॉर एक्शन-एडवांस क्लीन एनर्जी, ड्रिवन सस्टेनेबल डवलपमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं. इससे साफ है कि राजस्थान सौर ऊर्जा के क्षेत्र में न केवल देश का बल्कि दुनिया का प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में बुधवार को सीएमओ में फ्रेमवर्क फॉर एक्शन-एडवांस क्लीन एनर्जी, ड्रिवन सस्टेनेबल डवलपमेंट पर ऊर्जा सचिव आरती डोगरा और इंटरनेशनल सोलर अलायंस के महानिदेशक आशीष खन्ना ने हस्ताक्षर किए.
जानकारी के अनुसार आईएसए के साथ साइन किए गए फ्रेमवर्क फॉर एक्शन के माध्यम से राजस्थान के लिए वर्ष 2030-35 की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एनर्जी ट्रांजिशन प्लान तैयार किया जाएगा. इसमें अक्षय (रिन्यूबल) ऊर्जा के विस्तार, प्रसारण एवं वितरण तंत्र के सुदृढ़ीकरण, ग्रिड आधुनिकीकरण, ऊर्जा भंडारण और ऊर्जा दक्षता को शामिल किया जाएगा. इसके साथ ही डिमांड प्रबंधन, निवेश योग्य परियोजनाओं की पहचान, ऊर्जा मॉडलिंग, संस्थागत क्षमता निर्माण और आवश्यक नीतिगत सुधारों जैसे विषयों को शामिल किया जाएगा.
बिजली की मांग का सटीक आकलन किया जा सकेगा
प्रोजेक्ट के तहत एआई एंड एनेबल्ड डिजिटाइजेशन कार्य किया जाएगा. विशेष रूप से अजमेर विद्युत वितरण निगम में डिजिटल द्विन तकनीक पर आधारित पायलट परियोजना प्रारम्भ की जाएगी. इससे बिजली की मांग का सटीक आकलन किया जा सकेगा. नेटवर्क की बेहतर योजना बनाई जाएगी. नवीकरणीय ऊर्जा के माध्यम से उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी. इस सहयोग से राज्य के अभियंताओं एवं अधिकारियों को वैश्विक स्तर की ट्रेनिंग के अवसर भी मिलेंगे।
उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलेगीइस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जलवायु परिवर्तन से निपटने के वैश्विक प्रयासों की अगुवाई कर रहा है. इंटरनेशनल सोलर अलायंस भी प्रधानमंत्री की इसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है. इसने सौर ऊर्जा को वैश्विक जन-आंदोलन का स्वरूप दिया है. आज हस्ताक्षरित हुआ फ्रेमवर्क फॉर एक्शन स्वच्छ, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. आईएसए के साथ इस साझेदारी से प्रदेश परंपरागत ऊर्जा से नवीकरणीय ऊर्जा की ओर तेजी से बढ़ेगा. इसके तहत सौर ऊर्जा के विस्तार, प्रसारण और वितरण की व्यापक योजना तैयार की जाएगी. इससे आपूर्ति में बड़ा सुधार आएगा और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलेगी.
26 जिलों में दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जा रही हैसीएम ने कहा कि राजस्थान की अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियां इसे देश का अग्रणी अक्षय ऊर्जा राज्य बना रही है. राजस्थान इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी पॉलिसी में भी 125 गीगावॉट स्वच्छ ऊर्जा क्षमता विकसित करने का लक्ष्य भी तय किया गया है. बैटरी एनर्जी स्टोरेज की पहल की गई है और सौर ऊर्जा को इंटीग्रेटेड करने के लिए सहायक नीतियां बनाई गई हैं. उन्होंने बताया कि पीएम कुसुम योजना के माध्यम से 4 गीगावॉट से अधिक सौर क्षमता से किसानों को आज प्रदेश के 26 जिलों में दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है.
आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस का उपयोग किया जाएगाऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि राज्य सरकार ऊर्जा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दे रही है. आईएसए के साथ हुए इस फ्रेमवर्क फॉर एक्शन के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस का उपयोग किया जाएगा. इससे विद्युत सेवाओं में विस्तार और सुधार होगा. इंटरनेशनल सोलर अलायंस के महानिदेशक आशीष खन्ना ने कहा कि राजस्थान पहला प्रदेश है जिसके साथ आईएसए ने फ्रेमवर्क फॉर एक्शन साइन किया है. उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की अनुकूल नीतियों एवं योजनाओं की बदौलत यह प्रदेश सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में देश में दूसरे स्थान पर है. वहीं भारत का स्थान भी विश्व में दूसरे पायदान पर पहुंच चुका है.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



