Salman Khan Property Sale : सलमान खान ने 10 साल पहले खरीदा और 3.50 करोड़ में बेचा अपार्टमेंट, कितने रुपये का फायदा

Last Updated:July 12, 2026, 00:12 IST
Salman Khan Property Sale : सलमान खान ने करीब 11 साल पहले एक प्रॉपर्टी खरीदी थी, जिसे अब 62 लाख रुपये के मुनाफे पर बेचा गया है. यह अपार्टमेंट बांद्रा के पॉश इलाके में स्थित है.सलमान खान ने बांद्रा में एक अपार्टमेंट 3.5 करोड़ में बेचा है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने साल 2015 में एक अपार्टमेंट खरीदा था, जिसे अब 3.50 करोड़ रुपए में बेच दिया. मुंबई के बांद्रा पश्चिम स्थित शिव स्थान हाइट्स में सलमान खान ने साल 2015 में 2 करोड़ 88 लाख रुपए में यह अपार्टमेंट खरीदा था. इस तरह देखा जाए तो उन्हें मकान बेचने पर करीब 62 लाख रुपए का फायदा हुआ है. हालांकि, मुंबई जैसे महंगे शहर में बीते 11 साल में प्रॉपर्टी की यह बढ़ी कीमत ज्यादा नहीं लगती है. वह भी सलमान खान की प्रॉपर्टी को इतना ज्यादा लाभ नहीं मिलना चौंकाता है.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने अपने प्रॉपर्टी का ट्रांजेक्शन 9 जुलाई को किया था. यह अपार्टमेंट मुनीर अकबरअली डंडावाला, महाड़ियाली अकबरअली डंडावाला और जेहरा मडियाली डंडावाला ने मिलकर खरीदा है. मकान खरीदने वाले ने करीब 21 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी चुकाई है जिस पर रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में ₹30000 का भुगतान करना पड़ा है. हालांकि, सलमान खान ने अभी तक इस बिक्री को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
कितना बड़ा है अपार्टमेंटसलमान खान ने जिस अपार्टमेंट को बेचा है, उसका कारपेट एरिया 758 स्क्वायर फीट है जिसमें दो कर पार्किंग भी मिलती है. रजिस्ट्रेशन वैल्यू के हिसाब से इस प्रॉपर्टी को 46,000 रुपये प्रति स्क्वायर फीट के कारपेट एरिया के भाव पर बेचा गया है. इस लेनदेन में सलमान खान को करीब 62 लख रुपए का फायदा हुआ है.
पहले भी सलमान खान ने यहां बेची है प्रॉपर्टीशिव स्थान हाइट्स में सलमान खान की ओर से बेची गई यह पहली प्रॉपर्टी नहीं है. उन्होंने जुलाई 2025 में भी एक अपार्टमेंट को 5.35 करोड़ रुपए में बेचा था. इस अपार्टमेंट का एरिया करीब 1,318 स्क्वायर फीट था और यह भी बांद्रा वेस्ट बिल्डिंग में ही स्थित था. फिलहाल सलमान खान अपने परिवार के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही रहते हैं, जो बांद्रा में स्थित है. इस बिल्डिंग में सलमान खान और उनकी फैमिली 1974 से रहते आए हैं. गैलेक्सी अपार्टमेंट आज भी सलमान खान की मां सलमा खान के नाम से रजिस्टर्ड है.
About the AuthorPramod Kumar Tiwari
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



