Sports

Opinion: पानी में रहकर मगर से बैर नहीं करते? टीम इंडिया में वापसी चाह रहे मोहम्मद शमी को ये बात समझनी होगी

होमखेलक्रिकेट

पानी में रहकर मगर से बैर? टीम में वापसी चाह रहे शमी को ये बात समझनी होगी

Last Updated:August 04, 2026, 17:28 IST

Mohammed Shami: रिकॉर्ड बताते हैं कि 2025 में भारत के लिए आखिरी मैच (ODI) खेलने वाले मोहम्मद शमी बाहर होने के बाद से घरेलू क्रिकेट में ‘आग’ लगा रहे हैं. 67 शिकार करके वह विकेटों की झड़ी लगा चुके हैं. फिर आखिर ऐसी कौन सी अड़चन सामने आ चुकी है कि उन्हें सिलेक्टर्स दोबारा मौका ही नहीं दे रहे.पानी में रहकर मगर से बैर? टीम में वापसी चाह रहे शमी को ये बात समझनी होगीZoomक्या शमी की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है?

नई दिल्ली: एक बार मेरी दादी ने किसी बात को समझाते हुए मुझसे कहा था कि, ‘बेटा पानी में रहकर मगर से बैर नहीं करते’. तब ये बात समझने के लिए मेरी उम्र काफी कम थी. मगर अगले महीने 36 साल के होने वाले मोहम्मद शमी भी अगर इसे नहीं समझेंगे तो वही होगा, जो हो रहा है. चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर से पंगा लेकर टीम इंडिया में कमबैक की उम्मीद तो बेईमानी ही है साहब!

अगरकर-गंभीर को आंख दिखाते रहे हैं शमीतो क्या ये मान लिया जाए कि मोहम्मद शमी का करियर खत्म हो गया? क्या उन्हें भी कोई फेयरवैल मैच नहीं मिलेगा? क्या वह भी मैदान के बाहर से ही संन्यास ले लेंगे. ये सारे सवाल इसलिए क्योंकि लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे इस अनुभवी पेसर को पहले तो श्रीलंका दौरे पर नहीं चुना गया. बाद में जब जसप्रीत बुमराह इंजर्ड हो गए तब भी चयनकर्ताओं ने शमी को इग्नोर करते हुए आकिब नबी को सिलेक्ट कर लिया.

शमी कई बार गौतम गंभीर और अजीत अगरकर पर सवाल उठा चुके हैं.

पानी में रहकर मगर से बैर का क्या मतलब?इतना तो हम सब जानते हैं कि टीम इंडिया में एंट्री या कमबैक सिर्फ प्रदर्शन नहीं, बल्कि कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है. शमी ने कई बार साबित किया कि उनमें अब भी काफी दम है, लेकिन चयनकर्ताओं के फैसलों पर बार-बार खुलेआम सवाल उठाना उनके खिलाफ जा चुका है. जहां ‘चार लोग’ हो, वहां मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन उसे सार्वजनिक बहस में तब्दील करने से किसी खिलाड़ी का कोई फायदा नहीं सकता. इस बात पर किसी को कोई शक नहीं कि शमी एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, लेकिन कभी-कभी क्रिकेट में सिर्फ गेंद ही नहीं बल्कि आपका एटिट्यूड भी मायने रखता है.

रोहित शर्मा के साथ मोहम्मद शमी

अगरकर के रहते तो सिलेक्शन नामुमकिनदरअसल, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने मोहम्मद शमी की जगह आकिब नबी को टीम में शामिल कर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं. अगरकर ने बता दिया है कि अब शमी का वक्त लद चुका है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अब उनसे परे देखना शुरू कर चुकी है. जब BCCI के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से शमी की वापसी की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस अनुभवी तेज गेंदबाज में टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए जरूरी फिटनेस की कमी है.

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद शमी को लंबे समय से टीम में जगह नहीं मिल रही है.

घरेलू क्रिकेट में विकेटों की झड़ी फिर क्यों ‘तड़ी’शुरुआत में फिटनेस की समस्याओं के कारण शमी को टीम से बाहर होना पड़ा था, लेकिन पिछले एक साल में घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाई हैं. रिकॉर्ड बताते हैं कि शमी ने टीम से बाहर होने के बाद घरेलू क्रिकेट में विकेटों की झड़ी लगा दी. 2025-26 के घरेलू क्रिकेट सीजन (रणजी, विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली) में 67 विकेट लेकर हर किसी का ध्यान खींचा था.

2023 वनडे विश्व कप में मोहम्मद शमी के करियर का बेस्ट स्पैल (57/6 vs NZ)

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल करियर का आखिरी मैच?मोहम्मद शमी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2023 में खेला था. फरवरी 2025 में उन्हें आखिरी बार टी-20 इंटरनेशनल में मौका मिला था जबकि मार्च 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में हुआ चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल उनके करियर का आखिरी मैच था. उस मैच में शमी ने 63 रन बना चुके खतरनाक डेरिल मिचेल को आउट किया था, जो मैच का टर्निंग पॉइंट भी साबित हुआ था.

About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 04, 2026, 17:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj