Sikar News: नवलगढ़ रेलवे ओवरब्रिज शुरू, 10 हजार वाहनों को मिलेगी जाम से राहत, भारी वाहनों पर अभी रोक

Last Updated:August 05, 2026, 07:32 IST
सीकर में लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने लगी है. करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नवलगढ़ रेलवे ओवरब्रिज को ट्रायल के तौर पर आम यातायात के लिए खोल दिया गया है. फिलहाल बाइक, स्कूटी, ऑटो और छोटी कारों को ही अनुमति दी गई है. प्रशासन के अनुसार पुलिया शुरू होने से रोजाना करीब 10 हजार वाहनों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है.
सीकर. शहर में वर्षों से लोगों की सबसे बड़ी परेशानी रहे ट्रैफिक जाम से अब राहत मिलने की शुरुआत हो गई है. करीब 26 दिन पहले बनकर तैयार हुए नए रेलवे ओवरब्रिज (नवलगढ़ पुलिया) को ट्रायल के तौर पर आम यातायात के लिए खोल दिया है. शुरुआती चरण में केवल बाइक, स्कूटी, ऑटो-रिक्शा और छोटी कारों जैसे लाइट मोटर व्हीकल्स को ही इस पुलिया से गुजरने की अनुमति होगी. वहीं, बस, ट्रक और अन्य भारी वाहनों का प्रवेश फिलहाल प्रतिबंधित रहेगा. करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से मात्र 14 से 15 माह में बनकर तैयार हुआ है.
जिला प्रशासन का मानना है कि ट्रायल सफल रहने के बाद इस पुलिया का संचालन पूरी क्षमता के साथ किया जाएगा. जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि ट्रायल का उद्देश्य यातायात की सुरक्षा और ट्रैफिक फ्लो को देखा जा रहा है ताकि भविष्य में किसी तरह की समस्या सामने न आए. इसको लेकर प्रशासन, पुलिस, सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने पुलिया का निरीक्षण भी किया है.
एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रखेंगे नई पुलिया पर यातायात संचालन को व्यवस्थित रखने के लिए विशेष रूट प्लान भी तैयार किया गया है. फतेहपुर रोड और पिपराली रोड से वाहन पुलिया पर चढ़ और उतर सकेंगे, जबकि नवलगढ़ रोड पर केवल एग्जिट की सुविधा होगी. इस मार्ग से पिपराली रोड, फतेहपुर रोड या कल्याण सर्किल की ओर जाने वाले वाहनों को पुरानी पुलिया का ही उपयोग करना होगा. सुरक्षा के लिहाज से पुलिया के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे.
10 हजार वाहनों को जाम से राहत मिलेगीएएसपी डॉ. तेजपाल सिंह के अनुसार, ट्रायल अवधि में पुलिया पर अधिकतम 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा निर्धारित की गई है. सीकर में डाक बंगले के सामने, कलेक्ट्रेट, पिपराली रोड, फतेहपुर रोड और पुरानी पुलिया क्षेत्र में सुबह 9 से 12 बजे तथा शाम 5 से 9 बजे तक रोजाना भारी ट्रैफिक जाम लगता है. स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान और सरकारी कार्यालयों के कारण हजारों वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं. नई पुलिया शुरू होने के बाद अनुमान है कि प्रतिदिन करीब 10 हजार वाहनों को जाम से राहत मिलेगी. सीकर देश की प्रमुख शिक्षा नगरी के रूप में अपनी पहचान बना चुका है. नवलगढ़ रोड और पिपराली रोड पर 100 से अधिक स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान संचालित हैं, जहां प्रतिदिन हजारों स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और कर्मचारी पहुंचते हैं।.अब तक ट्रैफिक जाम के कारण स्टूडेंट्स को समय पर क्लास और परीक्षाओं तक पहुंचने में परेशानी होती थी. कई बार एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाएं भी जाम में फंस जाती थीं. ऐसे में नया ओवरब्रिज केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि शिक्षा और शहर की जीवनरेखा के रूप में भी देखा जा रहा है.
9-9 मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनाई जा रहीप्रोजेक्ट डायरेक्टर राजेंद्र बिजारणियां ने बताया कि पुलिया पर यातायात शुरू होने के बाद नीचे की सड़कों पर दबाव कम होगा, जिससे सर्विस लेन का शेष निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा सकेगा. इसके लिए पिपराली रोड और जांगिड़ छात्रावास क्षेत्र में आवश्यक अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे. वहीं PWD के एक्सईएन प्रकाश चंद्र निठारवाल के अनुसार पुलिया के दोनों ओर 9-9 मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनाई जा रही है, जिसमें 7.5 मीटर सड़क और 1.5 मीटर चौड़े नालों का निर्माण होगा ताकि बरसात के दौरान जल निकासी बेहतर हो सके.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Sikar,Rajasthan
First Published :
August 05, 2026, 07:32 IST



