ऋषभ पंत के करियर को ले डूबेगी उनकी लापरवाही, खुद के पैर पर मार रहे हैं कुल्हाड़ी, कट जाएगा टीम इंडिया से पत्ता

होमखेलक्रिकेट
पंत के करियर को ले डूबेगी उनकी लापरवाही, खुद के पैर पर मार रहे हैं कुल्हाड़ी
Last Updated:August 10, 2026, 08:55 IST
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका दौरे पर प्रैक्टिस मैच में बुरी तरह फेल रहे. दोनों पारियों को मिलाकर पंत सिर्फ 28 रन ही बना पाए. इस दौरान पंत की बल्लेबाजी में बिल्कुल भी गंभीरता नजर आई. बाहर जाती हुई गेंद पर पंत अपना फुटबॉल स्किल दिखाने व्यस्त रहे. इस तरह कूल बनने के चक्कर में वह बैटिंग नहीं कर पाए.विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत
नई दिल्ली: विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज निर्णायक हो सकती है. सीरीज से पहले पंत तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच में मैदान पर उतरे, लेकिन वह दोनों ही पारियों में फेल रहे. पहली पारी में पंत सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दूसरी पारी में उनका स्कोर सिर्फ 28 रन रहा. दोनों ही पारियों में पंत ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उसे देखकर बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगा कि वह सीरियस होकर खेल रहे हैं.
बल्लेबाजी के दौरान पंत का अप्रोच भी बहुत लापरवाही भरा रहा. बाहर जाती हुई गेंद को कभी वह पैर से मारते हुए दिखे तो कभी कूल बनने की कोशिश में शॉट मिस करते हुए. वैसे तो पंत मैदान पर अपने अजीबोगरीब शॉट्स के लिए जाने जाते हैं, लेकिन जिस तरह से वह लगातार फेल हो रहे हैं, उन्हें जरूरत है कि वह अपने खेल पर ज्यादा फोकस करें. क्योंकि टीम इंडिया में उनकी जगह लेने के लिए ध्रुव जुरेल और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी मौके के इंतजार में हैं.



