गृह क्लेश से तंग आकर मां ने दो मासूम बच्चों संग खाया जहर, तीनों जयपुर रैफर

Last Updated:August 10, 2026, 11:21 IST
Dausa News: दौसा जिले के राहुवास थाना क्षेत्र के सलेमपुरा गांव में गृह क्लेश के चलते 32 वर्षीय ममता मीणा ने अपनी 6 वर्षीय बेटी नीलांशी और 4 वर्षीय बेटे शिवांश को विषाक्त पदार्थ देने के बाद खुद भी जहर खा लिया. सुबह बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार हुए ही थे कि यह घटना हो गई. परिजनों द्वारा तीनों को दौसा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें जयपुर रैफर कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ख़बरें फटाफट
दौसा में महिला ने दो मासूम बच्चों संग खाया जहर
Dausa News: राजस्थान के दौसा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिले के राहुवास थाना क्षेत्र के सलेमपुरा गांव में एक महिला ने गृह क्लेश से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाते हुए अपने दो मासूम बच्चों के साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर के लिए रैफर कर दिया है. घायलों की पहचान 32 वर्षीय ममता मीणा, उनकी 6 वर्षीय पुत्री नीलांशी और 4 वर्षीय पुत्र शिवांश के रूप में हुई है. तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा सोमवार सुबह घटित हुआ. सुबह के समय दोनों मासूम बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार हो चुके थे और स्कूल जाने ही वाले थे. तभी अचानक मां ममता मीणा ने पहले अपने दोनों बच्चों को जहरीला पदार्थ खिला दिया और उसके बाद खुद भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. बच्चों और महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों और पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद तुरंत सभी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से दौसा जिला अस्पताल लाया गया.
गृह क्लेश बताया जा रहा प्राथमिक कारणघटना की सूचना मिलने पर राहुवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. प्रारंभिक जांच और परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक गृह क्लेश के चलते महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. तीनों घायलों का जयपुर के अस्पताल में इलाज जारी है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Dausa,Dausa,Rajasthan
First Published :
August 10, 2026, 11:21 IST



