Entertainment

आरडी बर्मन की बायोपिक में मिला महमूद का रोल? इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, खुद बता दिया सच

Last Updated:August 11, 2026, 06:50 IST

महान संगीतकार आरडी बर्मन की बायोपिक में दिग्गज एक्टर महमूद का किरदार निभाने की खबरों पर इमरान हाशमी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. इन चर्चाओं को पूरी तरह से अफवाह करार देते हुए इमरान ने साफ कर दिया कि ये खबरें बेबुनियाद हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए स्पष्ट किया कि उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए न तो कोई अप्रोच किया गया है और न ही वह इसका हिस्सा हैं. इस तरह इमरान के इस बयान ने इन सभी अटकलों पर अब विराम लगा दिया है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideआरडी बर्मन की बायोपिक में मिला महमूद का रोल? इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी Zoomआरडी बर्मन की बायोपिक को लेकर इमरान हाशमी ने किया पोस्ट.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर आरडी बर्मन (पंचम दा) की बायोपिक काफी समय से चर्चा में बनी हुई. हाल ही में खबरें आईं कि फिल्म में इमरान हाशमी दिग्गज एक्टर महमूद का किरदार निभाने वाले हैं. लेकिन अब इमरान ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इन खबरों पर विराम लगा दिया है. एक्टर ने साफ कर दिया कि ये खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं और उन्हें इस फिल्म के लिए अप्रोच भी नहीं किया गया है.

इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘बस एक बात साफ करना चाहता हूं. किसी बायोपिक में मेरे महमूद साहब का किरदार निभाने की खबरें पूरी तरह झूठ हैं. न तो मुझे इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है और न ही मैं यह फिल्म कर रहा हूं.

Just to clarify, the reports about me playing Mehmood saab in a biopic are untrue. I haven’t been approached for the film, nor am I doing it.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj